134 रन जड़ने के बाद स्टंप माइक पर छाए ऋषभ पंत, मैदान में मस्ती और कमेंट्री दोनों जारी, वीडियो वायरल
India vs England 1st Test Rishabh Pant: हेडिंग्ले टेस्ट में जहां एक तरफ गेंद और बल्ले की टक्कर चल रही है। वहीं दूसरी ओर विकेट के पीछे खड़े ऋषभ पंत ने अपने मजेदार अंदाज़ से माहौल हल्का करने का काम कर रहे हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के दूसरे दिन यानी 21 जून का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें पंत अपनी चुटीली बातों से सभी को हंसा रहे हैं।
स्टंप माइक पर छाए ऋषभ पंत (India vs England 1st Test Rishabh Pant)
इस वीडियो में रवींद्र जडेजा ने बेन डकेट को लेग साइड में एक वाइड बॉल फेंकी, जिसे पकड़ने के लिए पंत को डाइव लगानी पड़ी। इसी दौरान पंत ने जडेजा से कहा कि मैं भी खेल रहा हूं भाई, अपने चौके के चक्कर में मेरा चौका मत दे देना। यह मजेदार कमेंट दरअसल 'बाई' के संदर्भ में था। अगर वह गेंद विकेटकीपर के हाथ से छूट जाती और बाउंड्री तक चली जाती तो चार रन 'बाई' के रूप में पंत के नाम जुड़ जाते।

कप्तान शुभमन गिल ने कही ये बात
वीडियो में आगे कप्तान शुभमन गिल भी जडेजा से बातचीत करते दिखे। एक गेंद को रोकने के बाद गिल कहते हैं कि अब ये पूरा कंफ्यूज है जड्डू भाई, कौन सी सीधी है और कौन सी घूमेगी। गिल का इशारा बेन डकेट की असमंजस की स्थिति की ओर था, जो भारतीय स्पिन का सामना करने में थोड़ा उलझे नजर आए। हालांकि डकेट ने 94 गेंदों में 62 रनों की तेज पारी खेली, लेकिन आखिरकार बुमराह ने उन्हें बोल्ड कर दिया।
भारत की पहली पारी में बने 471 रन
भारत की पहली पारी 471 रन पर समाप्त हुई, जिसमें पंत (134) और गिल (147) की शानदार पारियां रहीं। हालांकि बाद के बल्लेबाज़ ज्यादा योगदान नहीं दे सके और निचला क्रम जल्दी सिमट गया। दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 209/3 रन बना लिए थे और ओली पोप 100 रन पर नाबाद थे। चौथे दिन भारतीय गेंदबाजों की कोशिश इंग्लैंड के बल्लेबाजों को जल्द से जल्द आउट करने की होगी।












Click it and Unblock the Notifications