IND vs BAN Weather: भारत-बांग्लादेश का मैच बारिश के कारण होगा रद्द? जानें एंटीगुआ का लेटेस्ट वेदर अपडेट
IND vs BAN, Weather: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 47वें मैच में भारत (IND) का मुकाबला बांग्लादेश (BAN) से होगा। दोनों टीमों के बीच ये हाई-वोल्टेज एक्शन आज, 22 जून को एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8:00 से देखने को मिलेगा। इस रोमांचक मैच से पहले एंटीगुआ के मौसम ने फैंस की चिंता जरूर बढ़ा दी हैं।
टीम इंडिया को बस एक जीत की जरूरत
रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जीत की जरूरत है, जबकि नजमुल हुसैन शांतो एंड कंपनी को भी नॉकआउट के लिए खुद को मजबूत दावेदार बनाए रखने के लिए जीत की जरूरत है। कुल मिलाकर आमने-सामने के रिकॉर्ड में भारत का दबदबा है, लेकिन बांग्लादेश को साहसी माना जाता है और रोहित शर्मा और उनकी टीम इससे सावधान रहेगी।

कब कितने प्रतिशत बारिश के चांस
भारत बनाम बांग्लादेश मैच के दौरान मौसम की बात करें तो बारिश की संभावना है। एक्यूवेदर के अनुसार, दिन में 41% बादल छाए रहने की उम्मीद है जबकि बारिश की संभावना 40 प्रतिशत है। भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे बारिश की संभावना 46% है, जबकि 8:30 बजे ये बढ़कर 51% बारिश की संभावना में बदल जाएगी। इसके बात रात 11 बजे तक 40 से 30 प्रतिशत बारिश की संभावना है।
ये भी पढ़ें- Dream11, IND vs BAN: भारत-बांग्लादेश के मैच की ये है सबसे धांसू ड्रीम टीम, हर खिलाड़ी करेगा प्वाइंट्स की बारिश
भारत-बांग्लादेश का मैच रद्द हुआ तो क्या होगा?
अगर बारिश के कारण भारत-बांग्लादेश का मैच रद्द होता है, तो दोनों टीमों को एक-एक प्वॉइंट मिलेंगे। भारतीय टीम के तीन प्वॉइंट हो जाएंगे, दूसरी तरफ बांग्लादेश का प्वॉइंट्स टेबल में खाता खुल जाएगा और उनके पास अफगानिस्तान के खिलाफ जीत हासिल करके सेमीफाइनल में जाने का मौका रहेगा। दूसरी ओर टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करना होगी।
ये भी पढ़ें- IND vs BAN, Head To Head Record: भारत बनाम बांग्लादेश का मैच कौन जीतेगा? जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल।
बांग्लादेश की टीम: तनजीद हसन, लिटन दास (विकेट कीपर), नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तौहीद ह्रदय, शाकिब अल हसन, महमूदुल्लाह, रिशाद हुसैन, महेदी हसन, तस्कीन अहमद, तनजीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान, जैकर अली, तनवीर इस्लाम, शोरफुल इस्लाम, सौम्या सरकार












Click it and Unblock the Notifications