IND vs BAN: भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल की धांसू ड्रीम 11, टीम बनाकर करोड़ों कमाने का मौका

IND vs BAN Dream XI: भारतीय महिला टीम एशिया कप के सेमीफाइनल मुकाबले में खेलने के लिए तैयार है। टीम इंडिया के सामने बांग्लादेश है और यह मुकाबला 26 जुलाई को दाम्बुला में खेला जाना है। भारतीय टीम ने इस इवेंट में अब तक धाकड़ प्रदर्शन करते हुए हर टीम को हराया है।

दाम्बुला में पिच से बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को समान मदद मिलती है, ऐसे में गेंदबाजों को निराश नहीं होना पड़ेगा। स्पिनरों की अहम भूमिका देखने को मिल सकती है। भारतीय टीम अपनी फुल स्ट्रेंथ टीम के साथ मैदान पर उतरते हुए फाइनल तक का सफर तय करने का पूरा प्रयास करेगी।

indian team

कम बांग्लादेश को भी नहीं आँका जा सकता है लेकिन टीम इंडिया की सभी खिलाड़ी धांसू फॉर्म में दिखाई दे रही हैं। शेफाली वर्मा से लेकर स्मृति मंधाना और हेमलता सभी अपने बल्ले से रन बनाने में सफल रही हैं। गेंदबाजी में दीप्ति और रेणुका के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है।

भारत vs बांग्लादेश ड्रीम 11 (IND vs BAN Dream XI)

विकेटकीपर- ऋचा घोष
बल्लेबाज- स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, मुर्शिदा खातून
ऑल राउंडर- दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, ऋतू मोनी
गेंदबाज- रेणुका सिंह, नाहिदा अख्तर, राबिया खान
कप्तान- शेफाली वर्मा
उपकप्तान- मुर्शिदा खातून

दोनों टीमों में अगर किसी टीम का पलड़ा भारी है, तो वह भारतीय टीम है। लीग चरण में भारतीय टीम ने अपने तीनों मैच जीते थे और अंतर भी काफी ज्यादा था। बांग्लादेश के लिए यह मुकाबला आसान किसी भी स्थिति में नहीं कहा जा सकता है।

भारतीय टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), स्मृति मंधाना (विकेटकीपर), शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, जेमिमा रोड्रिग्स, रेनुका ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा सोभना, राधा यादव , श्रेयंका पाटिल, सजना सजीवन।

बांग्लादेश टीम

निगार सुल्ताना (कप्तान), शोर्ना अख्तर, नाहिदा अख्तर, मुर्शिदा खातून, शोरिफा खातून, रितु मोनी, रुब्या हैदर झेलिक, सुल्ताना खातून, जहांआरा आलम, दिलारा अख्तर, इश्मा तंजीम, राबेया खान, रुमाना अहमद, मारुफा अख्तर, सबिकुन नाहर जेस्मीन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+