Ind vs Ban Weather: मौसम ने फिर ली करवट! जानिए एडिलेड में मैच के दौरान बारिश होगी या नहीं?

बांग्लादेश के खिलाफ भिड़ने को भारतीय टीम पूरी तरह से तैयार है। लेकिन भारत-बांग्लादेश के बीच होने वाले इस मुकाबले में मौसम का भी बड़ा रोल रहने वाला है। भारत और बांग्लादेश दोनों को ही इस मुकाबले को जीतना बेहद जरूरी है।

India vs Bangladesh, 35th Match, Adelaide weather: बांग्लादेश के खिलाफ भिड़ने को भारतीय टीम पूरी तरह से तैयार है। लेकिन भारत-बांग्लादेश के बीच होने वाले इस मुकाबले में मौसम का भी बड़ा रोल रहने वाला है। भारत और बांग्लादेश दोनों को ही इस मुकाबले को जीतना बेहद जरूरी है। ऐसे में दोनों टीम के फैंस नहीं चाहेंगे कि बारिश के कारण इस मैच पर किसी तरह का प्रभाव पड़े।

पिछले दो दिनों से एडिलेड में हो रही है बारिश

पिछले दो दिनों से एडिलेड में हो रही है बारिश

पिछले दो दिनों से एडिलेड में काफी बारिश हुई है। मैच से एक दिन पहले मंगलवार को भी दिन भर यहां बारिश होती रही है। बारिश के कारण खिलाड़ियों ने इनडोर प्रैक्टिस की। ऐसे में फैंस के जहन में लगातार ऐसे सवाल उठ रहे होंगे कि आखिर मैच के दौरान मौसम कैसा रहेगा। बारिश से मैच प्रभावित होने से भारतीय टीम को बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। लिहाजा भारतीय फैंस मौसम को लेकर काफी अधिक चिंतित है।

मैच के दौरान बारिश होगी या नहीं?

मैच के दौरान बारिश होगी या नहीं?

एक्यूवेदर डॉट कॉम के की मानें तो बुधवार यानी मैच वाले दिन एडिलेड में तापमान 16 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। सुबह और दोपहर के समय हल्की बारिश की आशंका जताई जा रही है। बारिश होने की संभावनाएं 60 फीसदी है। भारत-बांग्लादेश के बीच ऑस्ट्रेलियाई समनुसार शाम में मुकाबला खेला जाएगा। इस दौरान बारिश होने के चांस हैं। लिहाजा भारत-बांग्लादेश मैच के दौरान बारिश की दखलअंदाजी हो सकती है।

मैच रद्द होने पर होगा भारत को नुकसान

मैच रद्द होने पर होगा भारत को नुकसान

अगर भारतीय टीम का यह मुकाबला रद्द हो जाता है तो इससे भारत को बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। भारत अभी तक 3 मैच खेल चुका है, जिसमें 2 जीत और 1 हार के साथ उसके 4 प्वाइंट हैं। बांग्लादेश के बीच इतने ही प्वाइंट है, हालांकि नेट रन रेट के लिहाज से भारत की स्थिति बेहतर है। फैंस यही दुआ कर रहे हैं कि छोटा ही सही लेकिन उन्हें वर्ल्ड कप का यह मजेदार मुकाबला देखने को मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+