BAN vs IND 3rd T20I: भारत-बांग्लादेश के मैच में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच-वेदर रिपोर्ट

India vs Bangladesh, 3rd T20I: टीम इंडिया (IND) ने बांग्लादेश (BAN) के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। हालांकि, एक और क्लीन स्वीप की संभावना के साथ, सूर्यकुमार यादव और उनकी टीम 12 अक्टूबर को अपने एशियाई प्रतिद्वंद्वियों को और अधिक परेशान करने का लक्ष्य बनाएगी। आज के एक्शन से पहले पिच और वेदर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

दूसरी ओर मेहमान टीम अपने भारत दौरे को शानदार तरीके से खत्म करना चाहेंगी। नजमुल हुसैन शांतो और उनकी टीम इस चुनौतीपूर्ण दौरे पर एक बहुत जरूरी जीत के लिए प्रयासरत होगी।

team india

गौतम गंभीर की अगुवाई में टीम इंडिया 12 अक्टूबर को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी-20 मैच में 3-0 की क्लीन स्वीप के साथ अपने दूसरे टी-20 मैच का समापन करना चाहेगी।

हैदराबाद की पिच रिपोर्ट
हैदराबाद के अप्पल में राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम की पिच गेंदबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है। इस पिच पर आईपीएल मैच में खूब हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिले हैं। यहां आखिरी टी20 मैच 2022 भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था, जिसमें 11 विकेट के नुकसान पर कुल 373 रन बने थे।

हैदराबाद की वेदर रिपोर्ट
एक्यूवेदर के पूर्वानुमान के अनुसार, 12 अक्टूबर को हैदराबाद में सुबह 10 बजे के आसपास बारिश की 40 प्रतिशत संभावना है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही वर्षा की संभावना काफी कम होने लगेगी। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होने वाला है और उस समय वर्षा की संभावना सिर्फ़ 7 प्रतिशत है।

ये भी पढ़िए- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ट्रंप कार्ड साबित होगा ये खिलाड़ी, सीरीज से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी

बारिश की संभावना रात 8 बजे और 9 बजे के लिए समान रहती है और रात 10 बजे और 11 बजे के आसपास घटकर 6 प्रतिशत रह जाती है। ऐसे में उम्मीद है कि दर्शकों को बिना किसी रुटावक के मैच का लुत्फ उठा सकेंगे।

बांग्लादेश टीम: परवेज़ हुसैन इमोन, लिट्टन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, मेहदी हसन मिराज, महमुदुल्लाह, जेकर अली, रिशाद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, महेदी हसन, शोरफुल इस्लाम , तंजीद हसन, रकीबुल हसन

भारत टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नितीश रेड्डी, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, हर्षित राणा , रवि बिश्नोई, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+