ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ट्रंप कार्ड साबित होगा ये खिलाड़ी, सीरीज से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का मानना ​​है कि ऋषभ पंत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में भारत के लिए अहम भूमिका निभाएंगे। फिलहाल टीम इंडिया वर्तमान में WTC प्वाइंट टेबल में टॉप पर है, जिसे उन्होंने बांग्लादेश पर शानदार सीरीज जीत के बाद मजबूत किया है।

हालांकि, भारत का अगला टेस्ट मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ है, लेकिन सौरव का मानना ​​है कि ऑस्ट्रेलिया दौरा सबसे कठिन होगा, साथ ही 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज भी।

Sourav Ganguly

दरअसल, कोलकाता और पूरा बंगाल राज्य इस समय दुर्गा पूजा के उत्सव में डूबा हुआ है। महासप्तमी के शुभ अवसर पर गांगुली पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष जगमोहन डालमिया के आवास पर मिले, जहां उन्होंने वनइंडिया से बात की और अपने विचार व्यक्त किए।

'यह भारत के लिए सबसे कठिन चुनौती है'
गांगुली ने कहा कि, 'सबसे बड़ी चुनौती। यह भारत के लिए सबसे कठिन चुनौती है। ऑस्ट्रेलिया में पांच टेस्ट और फिर इंग्लैंड सीरीज में 5 टेस्ट। यह एक बड़ी चुनौती है।' पूर्व भारतीय कप्तान ने ऋषभ पंत की भी तारीफ की और उन्हें लगता है कि यह बाएं हाथ का खिलाड़ी भारतीय टीम के लिए अहम भूमिका निभाएगा।

भारतीय टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित होंगे पंत
पंत ने लगभग 21 महीने के अंतराल के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी की और बांग्लादेश के खिलाफ अपनी क्लास दिखाई। बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने सीरीज में शतक बनाया और 161 रन बनाए। ऐसे में गांगुली का मानना ​​है कि वह भारतीय टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित होंगे।

ये भी पढ़िए- PAK vs ENG, 1st Test: मुंह छिपाने को मजबूर हुआ पाकिस्तान, इंग्लैंड ने घर में घुसकर 47 रनों से हराकर जीता मैच

भारत के लिए खतरा बन सकती है कीवी टीम
गांगुली ने कहा, 'वह (ऋषभ पंत) टेस्ट में बेहतरीन खिलाड़ी हैं। वह सीरीज के लिए भारत के लिए तुरुप का इक्का साबित होंगे।' भारतीय टीम को अपने अगले मैच में न्यूजीलैंड की मेजबानी करनी है। पहले टेस्ट में केन विलियमसन के बिना ही न्यूजीलैंड की टीम खेलेगी, लेकिन गांगुली का मानना ​​है कि इसके बावजूद कीवी टीम भारतीय टीम के लिए कोई खतरा नहीं बनेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+