R Ashwin Love Story: बचपन की दोस्त से आर अश्विन ने की है शादी, सालों तक छिपाया रिलेशन, दिलचस्प है प्रेम कहानी

Ravichandran Ashwin Love Story: टीम इंडिया ने रविवार को बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट की सीरीज का पहला मैच 280 रनों से जीतकर फैंस को झूमने का मौका दिया है। चेपॉक स्टेडियम में खेला गया ये मैच बहुत सारी बातों के लिए यादगार रहेगा।

इस मैच के हीरो रहे भारत के शानदार खिलाडी़ आर अश्विन, जिन्होंने पहले बल्ले से और बाद में अपनी धारधार बॉल से मेहमान टीम को पूरी तरह से धराशाही कर दिया।

R Ashwin Love Story

बताते चले कि खेल में पहले स्‍टार ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने शतक ठोंका (113 रन की पारी ) और उसके बाद बांग्लादेश के 6 बैटर्स को भी आउट किया, खास बात ये रही कि आश्विन का सैकड़ा तब निकला जब टीम के कई स्टार प्लेयर्स पवेलियन लौट चुके थे।

चारों ओर केवल अश्विन ही अश्विन छाए हुए हैं

यही नहीं इसके साथ ही अश्विन एक ही टेस्ट में शतक और 6 विकेट लेने वाले इकलौते इंडियन बॉलर भी बन गए हैं।इस वक्त चारों ओर केवल अश्विन ही अश्विन छाए हुए हैं।

पर्सनल लाइफ को मीडिया से काफी दूर रखते हैं अश्विन

मालूम हो कि इस सीरिज का दूसरा मुकाबला 27 सितंबर से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। आपको बता दें कि आमतौर पर बेहद शांत रहने वाले अश्विन दिल से काफी रोमांटिक है और अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया से काफी दूर रखते हैं।

किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है लव लाइफ

इनकी लव लाइफ किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है, इन्होंने अपनी बचपन की दोस्त से शादी की है। मालूम हो कि 17 सितंबर 1986 को मद्रास में जन्मे आर अश्विन की पत्नी का नाम प्रीति नारायण हैं, जो कि देखने में किसी फिल्मी अभिनेत्री से कम नहीं हैं। अश्विन और प्रीति दोनों चेन्नई में एक ही स्कूल में पढ़ते थे और इसी वजह से इन दोनों के परिवार वाले भी एक-दूसरे को अच्छे से जानते थे।

दोनों ने इंजीनियरिंग अलग-अलग कॉलेजों से की है

आपको जानकर हैरत होगी कि क्रिकेट का ये जादूगर काफी पढ़ा लिखा है और बचपन से ही काफी मेधावी रहा है। प्रीति एक मध्यम वर्गीय परिवार से हैं और वो भी पढ़ने में काफी होशियार रही हैं। स्कूल में साथ पढ़ते-पढ़ते दोनों बड़े हुए और एक-दूसरे से बेइंतहा प्यार करने लग गए। दोनों ही इंजीनियर हैं लेकिन दोनों ने इंजीनियरिंग अलग-अलग कॉलेजों से की है।

अश्विन ने अपने रिश्ते को काफी वक्त तक मीडिया से दूर रखा

घरवालों को भी इन दोनों के प्रेम पर कोई एतराज नहीं था लेकिन अश्विन ने अपने रिश्ते को काफी वक्त तक मीडिया से दूर रखा क्योंकि उस समय वो टीम इंडिया में प्रवेश पाने के लिए संघर्ष कर रहे थे और इसी कारण वो केवल अपना फोकस पूरा क्रिकेट पर रखना चाहते थे।

'रविचंद्रन अश्विन काफी केयरिंग और परंपरावादी हैं'

प्रीति ने भी अश्विन की बात का पूरा सम्मान किया और उन्हें हर तरह से सपोर्ट किया। एक इवेंट में इनकी पत्नी ने बताया था कि 'रविचंद्रन अश्विन काफी केयरिंग और परंपरावादी हैं।'

मई 2010 में पहली बार टीम इंडिया के लिए चुने गए

अश्विन मई 2010 में पहली बार टीम इंडिया के लिए चुने गए और उन्होंने अपना ODI मैच साल 2010 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। जिसमें उन्होंने 32 गेंदों में 38 रन बनाए और उस मैच में 2 विकेट भी लिए थे।

अश्विन ने 13 नवंबर 2011 को प्रीति नारायण से शादी की

टीम इंडिया में सेलेक्शन के बाद ही इन्होंने शादी का फैसला किया और फिर घरवालों की मर्जी से 13 नवंबर 2011 को प्रीति नारायण से शादी कर ली। दोनों क्रिकेट जगत के 'कूल कपल' कहे जाते हैं, आज इन दोनों के प्यार की बगिया में दो बेटियां फूलों की तरह मुस्करा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+