IND vs AUS Dream 11: भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच की ये है सबसे बेस्ट ड्रीम XI टीम, रातोंरात किस्मत बदलने का मौका?

India vs Australia 3rd ODI Dream11: ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को मुंबई में दूसरे वनडे में भारत को तीन रन से हराकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली। ऐसे में अंतिम वनडे में जब दोनों टीमें मैदान पर उतरेंगी तो भारत की कोशिश क्लीन स्वीप को रोकने की होगी। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले जानते हैं आज की ड्रीम-11 टीम में कौन-कौन-से खिलाड़ी गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।

IND vs AUS, 3rd ODI Dream11: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया हेड टू हेड रिकॉर्ड
वनडे में भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के आमने-सामने के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो अब तक दोनों टीमों के बीच 52 मैच खेले जा चुके हैं। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की महिलाओं ने 42 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि भारत की महिलाओं को सिर्फ 10 जीत से ही संतोष करना पड़ा है।

india womens team

IND vs AUS, 3rd ODI Dream11: संभावित प्लेइंग-11
भारत: स्मृति मंधाना, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, हरलीन देयोल, स्नेह राणा, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, श्रेयंका पाटिल, रेणुका सिंह ठाकुर।

ऑस्ट्रेलिया: बेथ मूनी, फोएबे लिचफील्ड, एलिसे पेरी, ताहलिया मैकग्राथ, एलिसा हीली (विकेटकीपर), एशले गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड, अलाना किंग, डार्सी ब्राउन, किम गार्थ, मेगन शुट्ट

IND vs AUS, 3rd ODI Dream11: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया ड्रीम-11 टीम

  • विकेटकीपर: ऋचा घोष, एलिसा हीली
  • बल्लेबाज: स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, एलिसे पेरी, फोबे लिचफील्ड
  • ऑलराउंडर: ताहिला मैक्ग्रा, पूजा वस्त्राकर, एनाबेल सदरलैंड
  • गेंदबाज: मेगन शुट्ट, रेणुका सिंह ठाकुर
  • कप्तान: स्मृति मंधाना
  • उपकप्तान: एलिसे पेरी

IND vs AUS, 3rd ODI Dream11: कौन जीतेगा आज का मैच?
टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में एक लंबा संघर्ष किया है और पिछले 11 मैच में अभी तक एक भी वनडे नहीं जीत पाई है। इसके अलावा रिकॉर्ड भी ऑस्ट्रेलिया को ही सपोर्ट करता नजर आता है। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलिया अंतिम मैच जीतने के साथ-साथ सीरीज को 3-0 के स्कोर के साथ समाप्त कर सकता है।

IND vs AUS, 3rd ODI: कब कहां देखें मैच
भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला टीम का तीसरा वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा। मैच जियोसिनेमा पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। मैच का भारत में सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स 18 पर उपलब्ध होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+