ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज कब्जाने उतरेगी टीम इंडिया, जानें हाई-वोल्टेज मुकाबले की पिच और वेदर रिपोर्ट
IND vs AUS, 2nd T20I Pitch and Weather Report: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में शानदार जीत के बाद भारतीय महिला टीम रविवार, 7 जनवरी को एक बार फिर भिड़ने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का ये दूसरा मैच, शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले जानते हैं नवी मुंबई के मौसम का हाल और डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी की पिच रिपोर्ट।
IND vs AUS, Weather Report: मुंबई में आज का मौसम
मुंबई में मैच के दौरान बारिश का कोई संभावना नहीं है। हवा की गति 13 किमी/घंटा होगी और ह्यूमिडिटी का स्तर 49 प्रतिशत होगा। शहर का अधिकतम तापमान 32°C के साथ साफ और धूप वाला मौसम रहने का पूर्वानुमान है।

IND vs AUS, Pitch Report: डीवाई पाटिल स्टेडियम पिच रिपोर्ट
नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम की पिच एक शानदार बल्लेबाजी ट्रैक है। ये पिच शॉट्स खेलने के लिए शानदार उछाल प्रदान करती है। गेंदबाजों को कभी-कभी थोड़ी मुश्किल होगी, इससे ज्यादा मदद नहीं मिलेगी। टॉस जीतने वाली टीम को दूसरे स्थान पर बल्लेबाजी करनी चाहिए।
IND vs AUS, 2nd T20: कब कहां देखें भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला टीम का दूसरा मैच मैच भारतीय समयानुसार शाम सात बजे शुरू होगा। मैच जियोसिनेमा पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। मैच का भारत में सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स 18 पर उपलब्ध होगा।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला टीम फुल स्क्वाड
भारत महिला टीम: शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, श्रेयंका पाटिल, रेणुका ठाकुर सिंह, मन्नत कश्यप, कनिका आहूजा, मिन्नू मणि, यास्तिका भाटिया, सैका इशाक, तितास साधु।
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम: फोएबे लिचफील्ड, एलिसा हीली (विकेटकीपर/कप्तान), एलिसे पेरी, बेथ मूनी, ताहलिया मैकग्राथ, एशले गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम, अलाना किंग, किम गार्थ, मेगन शुट्ट, ग्रेस हैरिस, हीथर ग्राहम, डार्सी ब्राउन, जेस जोनासेन।












Click it and Unblock the Notifications