IND vs AUS: दिल्ली में गरजेगा विराट कोहली का बल्ला, ऑस्ट्रेलिया का होगा बुरा हाल, कमाल के हैं आंकड़े

India vs Australia Virat Kohli: पहले टेस्ट में बल्ले से फ्लॉप रहने के बाद विराट कोहली दिल्ली में कमाल कर सकते हैं। दिल्ली की पिच पर उनका रिकॉर्ड बल्ले के साथ शानदार रहा है।

 Virat Kohli

India vs Australia Virat Kohli: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला नागपुर की पिच पर खामोश रहा। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में विराट कोहली का रिकॉर्ड शानदार रहा है। ऐसे में फैंस को उम्मीद थी कि विराट कोहली पहले टेस्ट में बड़ा स्कोर करेंगे। लेकिन सीरीज के पहले मुकाबले में विराट कोहली महज 12 रन ही बना सके। हालांकि, टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में अपने टेस्ट करियर का 9वां शतक जड़ने का काम किया।

दिल्ली के मैदान पर बना सकते हैं शतक

दिल्ली के मैदान पर बना सकते हैं शतक

विराट कोहली को अब अपना अगला मुकाबला दिल्ली में खेलना है। दिल्ली की पिच से कोहली अच्छी तरह से वाकिफ हैं। साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ दिल्ली में विराट कोहली ने 287 गेंदों का सामना करते हुए 243 रन बनाए थे। दिल्ली के मैदान पर कोहली का रिकॉर्ड बेहतरीन हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में कोहली एक बार फिर इस मैदान पर रनों की बौछार करना चाहेंगे।

65 की औसत से बनाते हैं रन

65 की औसत से बनाते हैं रन

दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में विराट कोहली का रिकॉर्ड बतौर बल्लेबाज कमाल का रहा है। साल 2009- 2019 के बीच विराट कोहली ने इस मैदान पर अभी तक 11 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 65 की औसत शानदार बल्लेबाजी करते हुए 243 रन बनाए हैं। इस दौरान कोहली के बल्ले से 2 शतक और 3 अर्धशतक भी निकले हैं। कोहली अपने इस रिकॉर्ड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी बरकरार रखना चाहेंगे।

दिल्ली में 17 फरवरी से होगा मुकाबला

दिल्ली में 17 फरवरी से होगा मुकाबला

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला 17 फरवरी से होना है। दिल्ली की पिच बल्लेबाजी के लिए एक बेहतरीन पिच मानी जाती है , यहां पर हमें क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में बड़ा स्कोर देखने को मिलता रहा है। बल्लेबाजों की मददगार इस पिच पर कोहली के पास एक और बड़ा स्कोर बनाने का मौका होगा। जबकि पैट कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज में वापसी करने को बेताब होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+