IND vs AUS: चेतेश्वर पुजारा ने तोड़ा उस्मान ख्वाजा की पत्नी का दिल, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी हुआ मायूस

India vs Australia 4th Test, Day 2: ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने भारत के खिलाफ एक यादगार पारी खेलने का काम किया। ख्वाजा ने दमदार पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है।

India vs Australia

India vs Australia 4th Test, Day 2: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे और आखिरी टेस्ट में बल्लेबाजों का बोलबाला देखने को मिल रहा है। पहले तीन टेस्ट में गेंदबाज बल्लेबाजों पर हावी नजर आए थे। लेकिन इस मैच में बल्लेबाजों ने अपना दमखम दिखाया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत के सामने पहली पारी में एक विशाल स्कोर खड़ा किया है। ऑस्ट्रेलिया टीम की पहली पारी 480 रन पर समाप्त हुई। इसके जवाब में भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बिना कोई विकेट गंवाए 36 रन बना लिए हैं।

दोहरे शतक से चूक गए उस्मान ख्वाजा

भारत के खिलाफ उस्मान ख्वाजा ने बड़ी पारी खेलने का काम किया। ख्वाजा के पास दोहरा शतक बनाने का शानदार मौका था। लेकिन वह ऐसा करने से चूक गए। ख्वाजा 422 गेंदों में 180 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस पारी के दौरान ख्वाजा ने 21 चौके लगाने का काम किया। ख्वाजा ने भारत के सभी गेंदबाजों के खिलाफ रन बटोरने का काम किया। ख्वाजा की बल्लेबाजी की हर कोई तारीफ कर रहा है।


पुजारा के फैसले से टूटा पत्नी का दिल

उस्मान ख्वाजा की पत्नी राचेल मैकलीनन इस मैच को देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद थीं। राचेल मैकलीनन ने बेटियों द्वारा पिता को चीयर करते हुए फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की। ख्वाजा के आउट होने के बाद वह बेहद दुखी नजर आईं। अक्षर पटेल ने उस्मान ख्वाजा को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। लेकिन ऑन फील्ड अंपायर नितिन मेनन ने ख्वाजा को नॉटआउट दिया था। तब मैदान पर रोहित शर्मा मौजूद नहीं थे। ऐसे में चेतेश्वर पुजारा ने डीआरएस लिया। जिसके बाद ख्वाजा को वापस पवेलियन लौटना पड़ा। पुजारा के एक फैसले ने मैकलीनन का दिल तोड़ दिया।

ऑस्ट्रेलिया ने खड़ा किया 480 रनों का पहाड़

अहमदाबाद की सपाट पिच पर हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 480 रनों का पहाड़ खड़ा किया है। जिसके जवाब में दूसरे दिन तक भारत ने 36 रन बना लिए हैं। उस्मान ख्वाजा और कैमरून ग्रीन ने पांचवें विकेट के लिए 208 रन की साझेदारी निभाई। इस दौरान दोनों ही बल्लेबाज ने अपना शतक भी पूरा किया। कैमरून ग्रीन ने टेस्ट करियर का अपना पहला शतक जड़ा। वह 170 गेंदों में 114 रन बनाकर आउट हुए। वहीं अश्विन ने भारत के लिए सबसे अधिक छह विकेट लेने में सफलता हासिल की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+