'ठीक है भाई, अब मैं चलता हूं', लंच से आते ही खराब शॉट खेलकर OUT हुए कोहली, फैंस ने लिए मजे
India vs Australia 1st Test Nagpur: विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में बल्ले से नाकाम रहे। वह एक खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा बैठे।

India vs Australia 1st Test Nagpur: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने दो साल बाद टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने में सफलता हासिल की। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा 120 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने नई गेंद के साथ रोहित शर्मा को क्लीन बोल्ड किया। रोहित शर्मा ने जहां शतक लगाया तो वहीं विराट कोहली बल्ले से फ्लॉप साबित रहे।
कोहली महज 12 रन बनाकर आउट
विराट कोहली के बल्ले से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़े स्कोर की उम्मीद थी। नागपुर टेस्ट के दूसरे दिन विराट कोहली महज 12 रन बनाकर आउट हो गए। ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू कर रहे टॉड मर्फी ने विराट कोहली का विकेट हासिल किया। लंच के बाद मर्फी ने पहली गेंद लेग स्टंप के बाहर डाली और कोहली ने उसे फ्लिक करने की कोशिश में अपना विकेट गंवा दिया। कोहली का अपना शॉट देखकर खुद भी हैरान नजर आए।
एलेक्स कैरी ने पकड़ा बेहतरीन कैच
विराट कोहली के बल्ले का किनारा लगने के बाद गेंद नीचे की तरफ जा रही थी। लेकिन एलेक्स कैरी ने बहतरीन तरीके से कैच पकड़ने का काम किया। गेंद बल्ले के किनारे से छूके सीधा विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों में गई। विराट कोहली को आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा। एक बार फिर कोहली स्पिनर्स के खिलाफ अपना विकेट गंवा बैठे। पिछले कुछ समय से कोहली लगातार स्पिनर्स के खिलाफ संघर्ष करते नजर आए हैं।
सोशल मीडिया पर फैंस ने लिए मजे
विराट कोहली के आउट होने के साथ ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। फैंस लगातार कोहली के खराब तरीके से आउट होने पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। विराट कोहली 16 टेस्ट पारियों में 12 बार स्पिनर्स के खिलाफ आउट हो चुके हैं। विराट कोहली का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार रहा है। ऐसे में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में उनके बल्ले से बड़े स्कोर की उम्मीद थी। लेकिन पहले टेस्ट में ऐसा होता हुआ नजर नहीं आया। कोहली स्पिनर्स को लगातार बैकफुट पर खेलने की कोशिश में अपना विकेट गंवाते रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications