IND vs AUS: फाइनल के बाद भारत-ऑस्ट्रेलिया में फिर से मुकाबला, जानें कब और कहां खेला जाएगा यह मैच
IND vs AUS T20 Series: वर्ल्ड कप में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमों ने दो बार आमना-सामना किया और दोनों को एक-एक मैच में जीत मिली। टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल मैच में हराते हुए खिताबी जीत से दूर कर दिया। भारत की टीम दस मैचों में लगातार जीतने के बाद फाइनल में पराजित हो गई।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप से पहले वनडे सीरीज खेली गई थी। इसमें टीम इंडिया ने जीत दर्ज की थी। ऑस्ट्रेलिया को पराजय का सामना करना पड़ा था। वर्ल्ड कप फाइनल खेलने के बाद दोनों टीमों के बीच फिर से मैच होने जा रहे हैं। पांच मैचों की सीरीज होगी।

गुरुवार से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज खेली जानी है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज के दौरान कुल 5 मैच खेले जाएंगे। इस तरह दोनों टीमें एक बार फिर से मैदान पर भिड़ने के लिए तैयार है। पहला मैच 23 नवम्बर को खेला जाएगा।
टी20 सीरीज का पहला मैच विशाखापट्टनम में खेले जाना है। इसके बाद दूसरा मैच 26 नवम्बर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। तीसरा मैच 28 नवम्बर को गुवाहाटी में खेला जाएगा। चौथा मैच 1 नवम्बर को रायपुर में होगा। अंतिम मैच 3 दिसम्बर को बेंगलुरु में खेला जाना है।
टी20 सीरीज खेलने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम वापस अपने देश लौट जाएगी। वहां सफेद गेंद से लाल गेंद क्रिकेट में उतरेगी। ऑस्ट्रेलिया की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनसिप के नए सर्किल में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने वाली है। घरेलू मैदानों पर कंगारू टीम पाकिस्तानियों की मेजबानी करेगी।
टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल में हार से निराश होगी लेकिन टी20 क्रिकेट में जोश के साथ खेलने की आवश्यकता होगी। टी20 सीरीज के बाद भारतीय टीम का अगला असाइनमेंट दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज के सभी मैचों की टाइमिंग शाम 7 बजे से रखी गई है। देखना होगा कि दोनों टीमों का खेला कैसा रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications