BCCI के फैसले पर बवाल, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने बताया शर्मनाक, भारत के खिलाफ कार्रवाई की मांग
India vs Australia Ian Healy: भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में मिली शर्मनाक हार को ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज पचा नहीं पा रहे हैं।

India vs Australia Ian Healy: ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत पहुंचने के साथ ही पिच का रोना रोने लगी थी। टीम के खिलाड़ियों ने नागपुर की पिच पर लगातार कटाक्ष करने का काम किया। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ियों मे भी सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय पिचों पर बयानबाजी शुरू कर दी थी। स्टीव स्मिथ और उस्मान ख्वाजा ने सीरीज से पहले प्रैक्टिस नहीं खेलने को लेकर अजीब तर्क दिया था।

पहले टेस्ट में भारत को मिली बड़ी जीत
ऑस्ट्रेलिया को नागपुर में भारत के हाथों बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का आगाज भारत के लिए शानदार रहा, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के लिए सीरीज की शुरुआत किसी बुरे सपने से कम नहीं है। इस हार के बाद ऑस्ट्रेलिया में बैठे दिग्गज खिलाड़ी बीसीसीआई पर निशाना साध रहे हैं। पूर्व दिग्गज विकेटकीपर इयान हीली ने बीसीसीआई पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

आईसीसी से कार्रवाई की मांग
इयान हीली ने बीसीसीआई के एक फैसले पर निऱाशा जाहिर की है। दरअसल, नागपुर टेस्ट तीन दिन में ही खत्म होने के बाद पिच पर पानी डाल दिया गया था। इयान हीली ने कहा कि चौथे और पांचवें दिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज पिच पर स्पिन के खिलाफ प्रैक्टिस करना चाहते थे। लेकिन बीसीसीआई ने जानबूझकर वहां पानी डाल दिया ताकी खिलाड़ी को प्रैक्टिस करने का मौका नहीं मिल सके।

बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया के साथ किया धोखा
इयान हीली के मुताबिक बीसीसीआई ने ऐसा कर ऑस्ट्रेलिया के साथ बड़ा धोखा किया है। हीली ने कहा कि ये काफी शर्मनाक है कि हमें नागपुर की विकेट पर प्रैक्टिस करने का मौका नहीं मिला। क्रिकेट के लिए ऐसा होना सही नहीं है। पहले ही बताया जा चुका था कि ऑस्ट्रेलिया यहां पर प्रैक्टिस करना चाहती है। लेकिन बीसीसीआई ने इसके बावजूद पिच पर पानी डालने का काम किया जिसकी वजह से खिलाड़ी प्रैक्टिस नहीं कर पाये।

हार के बाद स्पिन पिच पर अभ्यास का था प्लान
भारत के खिलाफ मिली शर्मनाक हार के बाद ऑस्ट्रेलिया का प्लान स्पिन पिच पर प्रैक्टिस करने का था। पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम पूरे तीन सेशन भी नहीं खेल पाई और पारी और 132 रन से हार गई। नागपुर में रविवार को एक अभ्यास सत्र होना था ताकि खिलाड़ी स्पिन पिच को बेहतर तरीके से समझ सकें। लेकिन पिच पर पानी होने के कारण प्रैक्टिस सेशन को टालना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications