India vs Australia: कब और कितने बजे होगा भारत-ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल? कैसे देखें लाइव मुकाबला

India vs Australia Semifinal: चैम्पियंस ट्रॉफी का लीग चरण अब समाप्त हो गया है, सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाने हैं। टीम इंडिया ने अपने अंतिम लीग मैच में न्यूजीलैंड को पराजित करते हुए तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया। इस तरह सेमीफाइनल में भारत का सामना अब ऑस्ट्रेलिया से होगा, जो ग्रुप बी में दूसरे नम्बर की टीम है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें अब 15 माह बाद एकदिवसीय क्रिकेट के लिए मैदान पर उतरेगी। पिछली बार दोनों के बीच मुकाबला 2023 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में हुआ था। उसके बाद टी20 और टेस्ट मैच तो हुए हैं लेकिन वनडे मुकाबला नहीं खेला गया है। इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया की टीम के दो मैच बारिश की वजह से धुल गए थे।

ind vs aus

भारत-ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल कब होगा

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा और यह दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। 4 मार्च को दोनों टीमों के बीच टक्कर देखने को मिलेगी। भारतीय टीम का इसी वेन्यू पर यह चौथा मैच होगा, फाइनल मैच में टीम इंडिया जाएगी, तो वह मैच भी यहाँ होगा।

भारत-ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल कितने बजे होगा (IND vs AUS)

जहाँ तक इस मुकाबले की टाइमिंग की बात है, तो भारतीय समय के अनुसार इस मैच की शुरुआत दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर हो जाएगी। दुबई में रहने वाले भारतीय फैन्स इसे वहां दोपहर 1 बजे से देख सकते हैं। टॉस का समय भारत में दोपहर 2 और दुबई में दोपहर 12 बजकर 30 मिनट रहेगा।

भारत-ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल लाइव कहां देखें (IND vs AUS)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देखा जा सकता है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी इस मैच को देखने की सुविधा है। JioHotstar एप्लीकेशन और वेबसाईट पर जाकर इस मुकाबले का आनन्द लिया जा सकता है। वहां अलग-अलग भाषाओं में मैच का मज़ा लिया जा सकता है, लेकिन सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+