IND vs AUS: BCCI ने ऑस्ट्रलिया मीडिया के खिलाफ अपनाया सख्त रुख, पिच की तस्वीर लेने से किया मना
India Vs Australia, Australian Media: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम पहला मुकाबला जीतकर 1-0 की बढ़त बना ली है। अब टीम की नजरें दिल्ली में जीत हासिल करने पर होगी।

India Vs Australia, Australian Media: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी शुरू होने से पहले ही ऑस्ट्रेलियाई मीडिया नागपुर पिच का रोना रोने लगी थी। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया सहित वहां के पूर्व क्रिकेटरों ने भारत पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। नागपुर की पिच पर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे थे। लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने मैच के दौरान अपने दमदार प्रदर्शन से सभी की बोलती बंद करने का काम किया।

ऑस्ट्रेलिया मीडिया को नहीं लेने दी पिच की तस्वीर
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने आकर यहां प्रैक्टिस शुरू कर दी है। इस बीच बीसीसीआई ने एक सख्त फैसला लिया है। दरअसल, नागपुर पिच की आलोचना करने वाली ऑस्ट्रेलियाई मीडिया को दिल्ली की पिच से दूर रहने की सलाह दी गई है। बीसीसीआई ने वहां की मीडिया को तस्वीर खींचने पर भी पाबंदी लगा दी है।

ऑस्ट्रेलिया मीडिया ने जताई नाराजगी
ऑस्ट्रेलिया मीडिया ने बीसीसीआई के इस फैसले पर नाराजगी जाहिर की है। फॉक्स क्रिकेट की एक रिपोर्ट के अनुसार बॉर्डर-गावस्कर सीरीज़ में दूसरे मैच के लिए दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में क्यूरेटर ऑस्ट्रेलियाई मीडिया को नहीं लेने दे रहे हैं। क्यूरेटर को बीसीसीआई की ओर से तस्वीर पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए गए हैं। बीसीसीआई के इस कदम से ऑस्ट्रेलियाई मीडिया निराश है।

दिल्ली की पिच पर बल्लेबाजों को फायदा
दूसरे टेस्ट मैच में दिल्ली की पिच पर बल्लेबाजों को फायदा पहुंच सकता है। अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए मददगार रही है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भी बल्लेबाज इस पिच से फायदा उठा सकते हैं। छोटी और तेज बाउंड्री होने के कारण यहां बल्लेबाजों को बड़ा स्कोर बनाने में आसानी होती है। तेज गेंदबाजों को इस पिच से कुछ खास मदद मिलने की उम्मीद नहीं है। जबकि स्पिनर्स एक बार फिर इस पिच पर मैच विनर साबित हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications