IND vs AUS: टीम इंडिया के लिए सिरदर्द बने उस्मान ख्वाजा को केएस भरत ने मारी गेंद, कोहली भी रह गए हैरान
India vs Australia 4th Test, Day 2: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट मैच में पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार दिखाई पड़ रही है। ऑस्ट्रेलिया ने यहां 400 से अधिक रन बना लिए हैं।

India vs Australia 4th Test, Day 2: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे और आखिरी टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। उस्मान ख्वाजा ने अपनी दमदार बल्लेबाजी से कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं। उस्मान ख्वाजा की बेहतरीन पारी की बदौलत आस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। ख्वाजा तेजी से अपने दोहरे शतक की ओर भी बढ़ रहे हैं।
केएस भरत ने बेवजह मारी गेंद
भारतीय गेंदबाज चौथे टेस्ट के दूसरे दिन भी कुछ खास नहीं कर सके हैं। वहीं उस्मान ख्वाजा को आउट करने की कोशिश मैदान पर मौजूद हर खिलाड़ी अलग-अलग तरीके से कर रहा है। भारतीय विकेटकीपर केएस भरत ने इस दौरान बेवजह ही उस्मान ख्वाजा को बॉल मार दिया। गेंद जाकर सीधा ख्वाजा के पैर पर लगी। भरत के इस कारनामे को देखकर विराट कोहली भी हैरान रह जाते हैं।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
केएस भरत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया की पारी के 71वें ओवर में मोहम्मद शमी ने बाउंसर से ख्वाजा को चकित किया जिसके बाद वह अपना बैलेंस खो बैठे। ख्वाजा उठ रहे थे, इसी बीच विकेटकीपर केएस भरत ने अचानक गेंद उठाकर पीछे से उनके पैरों की तरफ मार दिया। भरत की कोशिश गेंद को स्टंप पर मारने की थी, लेकिन वह चूक गए और गेंद जाकर सीधे ख्वाजा को लग गई। इसके बाद ख्वाजा ने भरत की तरफ देखकर अपनी नाराजगी जाहिर की।
400 के पार पहुंचा ऑस्ट्रेलिया
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दूसरे दिन भी शानदार बल्लेबाजी का सिलसिला जारी रखा। खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने 145 ओवर में 7 विकेट खोकर 406 रन बना लिए हैं। उस्मान ख्वाजा तेजी से दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे हैं। दूसरे दिन भारत को पहली सफलता अश्विन ने दिलाई। रविचंद्रन अश्विन ने विकेटकीपर श्रीकर भरत के हाथों कैमरुन ग्रीन को कैच आउट कराया। ग्रीन 170 गेंदों में 114 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद एलेक्स कैरी को भी अश्विन ने अक्षर के हाथों कैच आउट कराया। मिचेल स्टार्क भी अश्विन की गेंद पर ही कैच आउट होकर पवेलियन लौटे।












Click it and Unblock the Notifications