IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट फ्री में ऐसे देखें लाइव, बेहद आसान है तरीका
IND vs AUS 2nd Test Live streaming: भारत ने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन कर बड़ी जीत हासिल की थी। कप्तान रोहित शर्मा की कोशिश जीत के सिलसिले को आगे भी बरकरार रखने की होगी।

IND vs AUS 2nd Test Live streaming: भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टीम दमदार वापसी करने को बेताब है। सीरीज में बने रहने के लिए ऑस्ट्रेलिया को दिल्ली टेस्ट को हर हाल में जीतना होगा। नागपुर में बल्लेबाजों के फ्लॉप प्रदर्शन के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरे टेस्ट में धमाकेदार वापसी करना चाहेगी। पहले टेस्ट में करारी हार झेलने के बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर कई तरह के सवाल भी उठ रहे हैं।

अरुण जेटली स्टेडियम में होगी टक्कर
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच 17 फरवरी शुक्रवार से 21 फरवरी के बीच खेला जाएगा। इस मैच की सभी टिकट बिक चुकी है। लिहाजा मैच के दौरान स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरे रहने की उम्मीद है। दूसरा टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे शुरू किया जाएगा। इस मैच को फैंस टीवी और मोबाइल पर भी लाइव देख सकते हैं।

जानिए कब और कहां देख सकते हैं फ्री में मैच
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच को क्रिकेट फैंस स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैंस अपने स्मार्टफोन पर डिज्नी+हॉटस्टार एप के जरिए देख सकते हैं। डीडी स्पोर्ट्स पर भी फैंस लाइव ब्रॉडकास्ट देख सकेंगे। डीडी स्पोर्ट्स पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गॉवस्कर ट्रॉफी के मुकाबले देखने के लिए फैंस को पैसे नहीं देने होंगे। मैच की लाइव अपडेट दोनों टीमों के ट्विटर हैंडल के जरिए भी पाया जा सकता है। वहीं वनइंडिया हिंदी वेबसाइट पर भी मैच से जुड़ी खबरों का आनंद फैंस आसानी से उठा सकते हैं।

पांच साल बाद दिल्ली में होगा मैच
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर करीब पांच साल बाद टेस्ट मैच खेला जाएगा। इस पिच पर बल्लेबाजों को मदद मिलती रही है। हालांकि, मैच के पहले दिन कुछ देर के लिए तेज गेंदबाजों को नमी से कुछ मदद मिलने की उम्मीद है। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ती चली जाएगी इस पिच पर स्पिनर हावी होते नजर आएंगे। इस पिच पर जो भी टीम टॉस जीतेगी, पहले बल्लेबाजी का फैसला कर सकती है। लिहाजा दोनों टीमों के लिए टॉस बेहद अहम भूमिका निभाने का काम कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications