IND vs AFG: शिवम दुबे ने कर ली विराट कोहली की बराबरी, इस खास क्लब में बनाई जगह
India vs Afghanistan, 2nd T20 Shivam Dube: अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम में दूसरे टी-20 मुकाबले को छह विकेट से जीतने में कामयाबी हासिल की। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान को पटखनी देने का काम किया। अफगानिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 172 रन बनाने में सफल रही। भारतीय टीम ने चार विकेट खोकर 15.4 ओवर में आसानी से इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।
शिवम दुबे ने किया कमाल: भारत के लिए इस मुकाबले में ऑलराउंडर शिवम दुबे ने कमाल का प्रदर्शन किया। शिवम दुबे के बल्ले से नाबाद 63 रनों की पारी निकली। शिवम दुबे ने मैच 32 गेंद की पारी में 5 चौके और चार छक्के लगाए। 196.58 की स्ट्राइक रेट के साथ शिवम दुबे अफगानिस्तान के खिलाफ ताबड़तोड़ अंदाज में टीम को जीत दिलाने में कामयाबी हासिल की। शिवम दुबे के अलावा युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने भी 68 रनों की पारी खेली।

खास क्लब में शामिल हुए दुबे: शिवम दुबे अपनी इस पारी के बाद एक खास क्लब में शामिल हो गए हैं। उन्होंने भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली की बराबरी कर ली है। शिवम दुबे ने इस मुकाबले में गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में 36 रन देकर एक विकेट झटके। इसके बाद बतौर बल्लेबाज उन्होंने 32 गेंद में पर नाबाद 63 रनों की पारी खेली।
कोहली की बराबरी: वह भारत के तीसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिसने दो या उससे ज्यादा टी-20 मैच में 50 से अधिक रन बनाते हुए एक विकेट हासिल किया है। इससे पहले विराट कोहली भी दो बार यह कारनामा कर चुके हैं। शिवम दुबे ने अब इस मामले में विराट कोहली की बराबरी कर ली है।
इस लिस्ट में टॉप पर पूर्व भारतीय ऑलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह का नाम शामिल है। युवराज सिंह ने सबसे अधिक तीन बार यह कारनामा किया है। वहीं इसके बाद विराट कोहली और शिवम दुबे ने दो-दो बार ऐसा किया है। जबकि हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और तिलक वर्मा एक-एक दफा इस तरह की पारी भारत के लिए खेल चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications