West Indies के खिलाफ टी20 में R Ashwin की वापसी के क्या हैं मायने, टी20 विश्वकप पर हैं निगाहें!

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए बीसीसीआई ने टी20 टीम का ऐलान कर दिया है।

नई दिल्ली, 14 जुलाई: वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए बीसीसीआई ने टी20 टीम का ऐलान कर दिया है। इस महीने के अंत में भारतीय टीम वेस्टइंडीज का दौरा करेगी। इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज का बीसीसीआई ने पहले ही ऐलान कर दिया था। टी20 सीरीज के लिए विराट कोहली, युजवेंद्र चहल और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। वहीं आर अश्विन की टी20 में वापसी हुई है।

अश्विन की हुई वापसी

अश्विन की हुई वापसी

2021 में यूएई में खेले गए टी20 विश्वकप में अश्विन की करीब चार साल बाद क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में वापसी हुई थी। इसके बाद वह न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में भी नजर आए थे, लेकिन इसके बाद उनको इस फॉर्मेट से बाहर कर दिया गया था। लेकिन एक बार फिर से चयनकर्ताओं ने अश्विन पर भरोसा जताया है। ऐसे में कयास लगाए जाने लगे हैं कि ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्वकप 2022 में अश्विन भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा हो सकते हैं। T20I के 51 मैचों में अश्विन ने 21.28 की औसत के साथ कुल 61 विकेट चटकाए हैं।

क्या टी20 विश्वकप 2022 खेलेंगे अश्विन

क्या टी20 विश्वकप 2022 खेलेंगे अश्विन

टी20 विश्वकप 2021 से पहले भी अश्विन टी20 में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे। उन्होंने 9 जुलाई 2017 को अपना आखिरी टी20 मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। लेकिन 4 साल बाद अचानक से उनकी टी20 में वापसी हुई थी। वहीं अब टी20 विश्वकप 2022 भी नजदीक है। ऐसे में इस बात की पूरी संभावना है कि इस मेगा इवेंट की तैयारी के लिए अश्विन को अभी से टी20 में मौका दिया जा रहा हो। दूसरी ओर युजवेंद्र चहल को वेस्टइंडीज दौरे के लिए आराम दिया गया है। ऐसे में क्या चहल के रिप्लेसमेंट के तौर पर अश्विन को वेस्टइंडीज दौरे पर मौका दिया गया है।

T2O सीरीज के लिए टीम इंडिया

T2O सीरीज के लिए टीम इंडिया

भारतीय स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, केएल राहुल*, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव*, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।
केएल राहुल और कुलदीप यादव अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+