IND vs SL: श्रीलंका को टी20 मैच से पहले लगा तगड़ा झटका! सीरीज से बाहर हुआ ये खतरनाक गेंदबाज

India vs Sri Lanka Match: श्रीलंका को भारत के खिलाफ पहले टी20 मैच से पहले बड़ा झटका लगा है, क्योंकि श्रीलंका को अपने अनुभवी तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा (Dushmantha Chameera) की सेवाएं नहीं मिलेंगी। चमीरा चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं।

जुलाई 2024 से शुरू होने वाली तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के पहले टी20 मैच से कुछ दिन पहले श्रीलंका को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा लंका प्रीमियर लीग (LPL) 2024 के दौरान लगी चोट के कारण टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। यह खबर श्रीलंका द्वारा टी20 सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा के एक दिन बाद आई है।

dushmantha chameera

चोट की गंभीरता का नहीं किया खुलासा
श्रीलंका क्रिकेट चयन समिति के अध्यक्ष उपुल थरंगा के अनुसार, चोट की गंभीरता का खुलासा नहीं किया, लेकिन पुष्टि की कि 32 वर्षीय तेज गेंदबाज सीरीज में हिस्सा नहीं लेंगे। चमीरा भारत के खिलाफ फॉर्मेट में श्रीलंका के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

असिथा फर्नांडो को टीम में मिली जगह
उन्होंने 15 मैचों में 26.68 की औसत से 16 विकेट लिए हैं। पहले टी20 मैच से पहले असिथा फर्नांडो उनकी जगह टीम में शामिल हो सकते हैं। चमीरा के बाहर होने के बाद, श्रीलंका ने ऑलराउंडर दासुन शनाका को छोड़कर मथीशा पथिराना और नुवान तुषारा के रूप में दो विशेषज्ञ तेज गेंदबाजों को अपनी टीम में शामिल किया है।

ये भी पढ़ें- IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ विराट कोहली इतिहास रचने को तैयार! अपने नाम कर सकते हैं ये बड़ी उपलब्धि

श्रीलंका की अपडेटेड T20I टीम
चैरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल परेरा, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, दिनेश चांडीमल, कामिंडु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेललागे, महीश थीक्षाना, चामिंडु विक्रमसिंघे, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+