IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ विराट कोहली इतिहास रचने को तैयार! अपने नाम कर सकते हैं ये बड़ी उपलब्धि
Sri Lanka vs India: टीम इंडिया 27 जुलाई से शुरू होने वाली 3 मैचों की टी20 और वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका के लिए रवाना हो चुकी है। टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव है, जबकि अनुभवी कप्तान रोहित शर्मा टूर्नामेंट के वनडे मैचों में टीम की अगुआई करेंगे। इस दौरान सभी की नजर स्टार क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) पर होंगी, जोकि एक बड़ा इतिहास रचने की कगार पर हैं।
वनडे फॉर्मेट में वापसी करेंगे कोहली और रोहित
दरअसल, 2024 के दो विश्व कप विजेता, विराट कोहली और रोहित शर्मा, सबसे छोटे फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा करने के बाद, 2 अगस्त से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज़ में श्रीलंका से भिड़ने के लिए वनडे फॉर्मेंट में वापसी करेंगे।

इतिहास रचने की कगार पर विराट कोहली
श्रीलंका के खिलाफ जब विराट कोहली भारतीय टीम में वापसी करेंगे, तो उनके पास वनडे इंटरनेशनल में 14,000 रन का आंकड़ा छूने का मौका होगा। इस मील के पत्थर तक पहुंचने के लिए दिग्गज भारतीय बल्लेबाज को 152 रन की जरूरत है।
अब तक सचिन तेंदुलकर 14,000 वनडे रन बनाने वाले एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं। कुल मिलाकर, कोहली कुमार संगकारा के बाद 14,000 वनडे रन का आंकड़ा छूने वाले तीसरे क्रिकेटर बन जाएंगे। इसके अलावा कोहली अपने इंटरनेशनल क्रिकेट में 27000 रन बनाने से सिर्फ 116 रन दूर हैं। इसके अलावा श्रीलंका की सरजमीं पर एक हजार रन पूरे करने के लिए उन्हें 135 रन की जरूरत है।
भारत का श्रीलंका दौरा, जिसमें तीन टी20 और इतने ही वनडे शामिल हैं, नवनियुक्त कोच गौतम गंभीर का राष्ट्रीय टीम के साथ पहला काम होगा। रिपोर्ट्स बताती हैं कि गंभीर चाहते थे कि विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ही भारत बनाम श्रीलंका वनडे सीरीज़ का हिस्सा हों क्योंकि टीम इंडिया 2025 चैंपियंस ट्रॉफी से पहले सिर्फ़ छह वनडे मैच खेलेगी। श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के बाद भारत इंग्लैंड के खिलाफ एक और वनडे सीरीज खेलेगा।
कब, कहां खेले जाएंगे वनडे मैच
भारत बनाम श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच एक अगस्त को कोलंबो में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच चार अगस्त को और तीसरा मैच सात अगस्त को इसी मैदान पर खेला जाएगा।
ये भी पढ़िए- '19वीं मंजिल की बालकनी,' जिंदगी खत्म कर लेना चाहते थे मोहम्मद शमी? दोस्त ने किया चौंकाने वाला खुलासा
भारत बनाम श्रीलंका सीरीज के मैच कहां देखें?
रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत बनाम श्रीलंका सीरीज के सभी मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे। इसके अलावा फैंस मोबाइल पर इसे सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर लाइम स्ट्रीम देख सकेंगे। इसके लिए फैंस को सब्सक्रिप्शन की जरूरत पड़ सकती है।












Click it and Unblock the Notifications