रद्द हो गया भारतीय टीम का बांग्लादेश दौरा? क्या है BCCI की वह घोषणा जिससे मिला संकेत

India tour of Bangladesh: टीम इंडिया का बांग्लादेश दौरा एक बार फिर से टलने के करीब है, दूसरे शब्दों में कहें तो बीसीसीआई की हालिया घोषणा को देखने पर यह दौरा रद्द दिखाई दे रहा है। बांग्लादेश दौरे पर भारतीय टीम को सफेद गेंद सीरीज में खेलने के लिए जाना है, सितंबर में ही सीरीज प्रस्तावित है।

1 से लेकर 13 सितंबर तक दौरा प्रस्तावित है लेकिन ऐसा लग रहा है कि टीम इंडिया वहां फ़िलहाल तो नहीं जाने वाली है। बोर्ड ने 13 सितंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज की घोषणा कर दी है। इस सीरीज की घोषणा से बांग्लादेश दौरे पर बड़ा संकेत मिल गया है।

India tour of Bangladesh

भारत-अफगानिस्तान सीरीज की हुई है घोषणा

भारत की टीम को दिल्ली में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड होस्ट करने वाला है। बीसीसीआई के अनुसार यह सीरीज फ्यूचर टूर प्रोग्राम का हिस्सा है। इस वजह से बांग्लादेश दौरे की संभावना अब कम हो गई है। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। 13 सितंबर के बाद दूसरा मैच 15 सितंबर को खेला जाएगा और अंतिम मुकाबला 17 सितंबर को होगा।

अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज को लेकर बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने कहा "बीसीसीआई को भारत में इस टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज की मेजबानी में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड का सहयोग करने पर खुशी है। भारत और अफगानिस्तान के बीच क्रिकेट प्रतिद्वंद्विता ने पिछले कुछ वर्षों में कई रोमांचक मुकाबले दिए हैं। दोनों टीमों में कई बेहतरीन खिलाड़ी मौजूद हैं। अफगानिस्तान के क्रिकेटर भारत में भी काफी लोकप्रिय हैं, जो दोनों क्रिकेट देशों के बीच मजबूत होते रिश्ते को दर्शाता है।"

बांग्लादेश दौरा क्यों हो सकता है रद्द?

पिछले साल भी टीम इंडिया ने बांग्लादेश दौरा नहीं किया था, दोनों देशों के बीच राजनीतिक संबंध उस स्तर के नहीं हैं, जैसे पहले हुआ करते थे। शेख हसीना को भारत में शरण मिलने के बाद वहां सरकार बदल गई है।

नई बांग्लादेशी सरकार एंटी-इंडिया सेंटीमेंट वाली है और पाकिस्तान के करीब भी है। भारत की टीम को सुरक्षा कारणों से वहां भेजने का निर्णय पिछले साल लिया गया था। इस बार भी शायद उसी वजह से टीम इंडिया को वहां नहीं भेजा जाएगा। अंतिम घोषणा होना अभी बाकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+