IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का शेड्यूल आया सामने, जानिए कहाँ खेले जाएंगे मुकाबले

India tour of Australia Schedule: भारतीय टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी। इसी साल होने वाले इस दौरे पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है। भारतीय टीम आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप के तीसरे सीजन में अंतिम बार मैदान पर उतरेगी। टीम इंडिया के लिए सीरीज अहम रहने वाली है।

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के अनुसार इस टेस्ट सीरीज में एक मुकाबला डे-नाईट भी होगा। नवम्बर में शुरू होकर यह टेस्ट सीरीज जनवरी में सिडनी टेस्ट के साथ समाप्त हो जाएगी। हालांकि फ़िलहाल सीरीज की डेट्स सामने नहीं आई है लेकिन वेन्यू सामने आने की खबरें सामने आई है।

australia and india

भारत में हुई पिछली सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को हार का सामना करना पड़ा था। पिछले साल ही टेस्ट सीरीज खेली गई थी। इस बार सीरीज ऑस्ट्रेलिया में होगी और पहला मुकाबला पर्थ में खेला जा सकता है। दौरे को लेकर अभी चर्चा चल रही है और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कोई शेड्यूल जारी नहीं हुआ है।

ऑस्ट्रेलिया की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पांच वेन्यू तय हो गए हैं। शेड्यूल की तारीखों को लेकर अंतिम रूप दिया जा रहा है और आने वाले कुछ दिनों में सब कुछ फिक्स हो सकता है। एडिलेड में डे-नाईट टेस्ट मैच आयोजित किये जाने की संभावना है। अगर ऐसा होता है, तो इस वेन्यू पर दूसरा डे-नाईट मुकाबला होगा। सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के अंतर्गत खेली जाएगी और दोनों टीमों के लिए अहम होगी।

भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर संभावित शेड्यूल

पहला टेस्ट मैच- पर्थ
दूसरा टेस्ट मैच- एडिलेड (डे/नाईट)
तीसरा टेस्ट मैच- ब्रिस्बेन
चौथा टेस्ट मैच- मेलबर्न (बॉक्सिंग डे टेस्ट)
पांचवां टेस्ट मैच- सिडनी

भारतीय टीम लगातार दो बार वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंची है। इस बार तीसरी बार टीम इंडिया का प्रयास फाइनल में जाने का रहेगा। इस समय टीम इंडिया टेस्ट चैम्पियनशिप की तालिका में टॉप पर है। आने वाली कुछ टेस्ट सीरीज अहम रहने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+