इंग्लैंड दौरे के लिए 24 मई को होगा टीम इंडिया का ऐलान! इतने बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, यहां देख सकेंगे लाइव
India Test Squad For England Series: भारतीय क्रिकेट टीम 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए तैयार है। इस सीरीज को लेकर भारतीय टीम से बड़ी उम्मीदें होंगी। पिछले कुछ समय से टेस्ट में भारतीय टीम का प्रदर्शन बेस्ट रहा है। कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट से संन्यास लेने के बाद सबकी नजरें नई टीम पर टिकी हुई है।
जल्द होगा भारतीय टीम का ऐलान (India Test Squad For England Series)
इंग्लैंड की परिस्थितियां और उनके बल्लेबाजी क्रम को ध्यान में रखते हुए भारतीय टीम के लिए सही खिलाड़ियों का चयन करना जरूरी है। तेज गेंदबाजों के साथ-साथ स्पिनरों को भी टीम में शामिल करने की उम्मीद है। आर अश्विन के संन्यास लेने के बाद कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ रेड बॉल क्रिकेट में मौका दिया जाना तय माना जा रहा है।

24 मई को सभी चयनकर्ता ले सकते हैं फैसला
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 24 मई को सभी चयनकर्ता बीसीसीआई के मुंबई मुख्यालय में बैठक करने वाले हैं। यह बैठक भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे होगी। इस बैठक में आगामी टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन किया जाएगा। रिपोर्ट में यह भी संभावना जताई गई है कि इस टेस्ट सीरीज में युवा और प्रतिभाशाली बल्लेबाज शुभमन गिल को कप्तानी की जिम्मेदारी दी जा सकती है। स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉटस्टार पर दोपहर साढ़े 12 बजे से सीरीज के लिए चयन खिलाड़ियों में प्रोग्राम किया जाएगा। वहीं दोपहर डेढ़ बजे खिलाड़ियों के नाम की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए होने की संभावना है।
नए खिलाड़ियों को मिल सकती है एंट्री
आईपीएल 2025 में कई भारतीय खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है, जिससे उनकी फॉर्म और आत्मविश्वास दोनों बढ़े हैं। इस सीजन की शानदार प्रदर्शन की वजह से इंग्लैंड के खिलाफ आगामी 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में कई नए चेहरे टीम इंडिया में शामिल हो सकते हैं। खासकर तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को टीम में जगह मिलने की उम्मीद है, जो अपनी तेज गेंदबाजी से टीम को मजबूती दे सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications