India vs Sri Lanka Test: देवदत्त पडीक्कल ने बनाए 167 रन, दूसरे दिन भारत का स्कोर 460/9
India Sri Lanka Cricket Match Scorecard: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में चल रहे पहले टेस्ट मैच में दूसरे दिन शुरुआत से ही बारिश का खलल देखने को मिला। दिन का गेम शुरू होने से पहले ही बारिश ने डेरा डालकर मुकाबले को बाधित किया। एक बार बारिश रुकी थी लेकिन ग्राउंड रेडी होने से पहले फिर आ गई, इसके बाद लंच का टाइम जल्दी घोषित कर दिया गया। आधे दिन का खेल खराब होने के बाद गेम शुरू हुआ।
कल का स्कोर 2 विकेट पर 288 रन था। देवदत्त पडीक्कल ने धमाकेदार अंदाज में बैटिंग करते हुए टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला सैकड़ा जमा दिया, आज भी उनकी बैटिंग अच्छी रही लेकिन वह 167 के स्कोर पर आउट हो गए।

केएल राहुल कल रिटायर हुए थे, पहले दिन का गेम होने के बाद टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने अपडेट दिया था कि केएल राहुल की स्थिति अब ठीक है। वह बैटिंग करने के लिए आए थे लेकिन 82 रन के स्कोर पर चलते बने।
ऋषभ पंत 27 रन बनाकर क्रीज पर थे लेकिन आज वह 39 के निजी स्कोर पर अपना विकेट फेंककर चले गए। आज के दिन में टीम इंडिया ने जल्दी अपने विकेट गंवाए। ध्रुव जुरेल ने शानदार फिफ्टी जमाई, वह 51 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चले गए, जडेजा ने निराश करने वाला काम किया, वह सिर्फ 13 रन बना पाए।
निचले क्रम से मानव सुथार ने कुछ देर क्रीज पर टिककर रन बनाने का प्रयास किया, वह 24 के निजी स्कोर पर आउट होकर लौट गए, दिन के अंत तक टीम इंडिया ने 450 का आंकड़ा हासिल कर लिया। स्टंप्स तक भारतीय टीम ने 9 विकेट पर 460 रन बनाए।
श्रीलंका के लिए प्रभात जयसूर्या ने सर्वाधिक 4 विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा केशरा नुवांता ने 3 विकेट हासिल किए। कुलदीप यादव 12 और प्रसिद्ध कृष्णा 1 रन बनाकर नाबाद हैं।


Click it and Unblock the Notifications
