वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, कप्तान पर हुआ बड़ा फैसला, बदल गई टीम की तस्वीर
India squad for Ireland Women ODI: अनुभवी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान बनाए जाने की खबर सामने आ रही है। आयरलैंड के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस सीरीज के लिए हरमनप्रीत कौर को आराम दिया गया है, जिनकी जगह मंधाना कप्तानी करेंगी। इसके अलावा, तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर को भी आराम देने का निर्णय लिया गया है।
दीप्ति शर्मा को बनाया गया उपकप्तान (India squad for Ireland Women ODI)
इस सीरीज के लिए दीप्ति शर्मा को उपकप्तान के रूप में नियुक्त किया गया है। भारतीय टीम की ऑलराउंडर खिलाड़ी से को खासी उम्मीदें होंगी। यह सीरीज 10 जनवरी से शुरू होगी और सभी मैच निरंजन शाह स्टेडियम राजकोट में खेले जाएंगे। इस बदलाव के साथ भारतीय टीम इस सीरीज में अपना दमखम दिखाने को बेताब होगी। स्मृति मंधाना के पास बतौर कप्तान खुद को साबित करने का बेहतरीन मौका होगा।

स्मृति मंधाना होगी टीम की फ्यूचर कप्तान
स्मृति मंधाना को लगातार टीम की कमान सौंपे जाने से ऐसा लग रहा है कि सेलेक्टर्स अब उन्हें फुल-टाइम कप्तान बनाने पर विचार कर रहे हैं। हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में जब हरमनप्रीत कौर को आराम दिया गया, तब मंधाना ने कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली थी। अब आयरलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में भी हरमनप्रीत को आराम दिया गया है, जिससे यह साफ है कि मंधाना को कप्तानी के रूप में एक स्थिर भूमिका दी जा सकती है।
धमाकेदार फॉर्म में भारतीय खिलाड़ी
भारतीय महिला टीम इस सीरीज़ में वेस्टइंडीज़ की महिलाओं के खिलाफ़ वनडे और टी20 सीरीज़ में शानदार जीत के बाद उतरेगी। उन्होंने टी20 सीरीज़ 2-1 से जीती और वनडे सीरीज़ 3-0 से क्लीन स्वीप की। भारतीय टीम इस फॉर्म को आगे भी बरकरार रखना चाहेगी।
आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया में शामिल हैं ये खिलाड़ी
स्मृति मंधाना (कप्तान), दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देओल, जेमिमा रॉड्रिग्स, उमा छेत्री, ऋचा घोष, तेजल हसबैंस, राघवी बिष्ट, मिन्नु मानी, प्रिया मिश्रा, तनुजा कंवर, तितास साधु, साइमा ठाकोर, सावली सतघरे।
आयरलैंड टीम: गैबी लुईस (कप्तान), एवा कैनिंग, क्रिस्टीना कूल्टर रीली, अलाना डाल्ज़ेल, लौरा डेलानी, जॉर्जिना डेम्पसी, सारा फोर्ब्स, अरलीन केली, जोआना लॉगरन, एमी मैगुइरे, लिआ पॉल, ओरला प्रेंडरगैस्ट, ऊना रेमंड-होए, फ्रेया सार्जेंट, रेबेका स्टोकेल।












Click it and Unblock the Notifications