World Test Championship फाइनल में क्या अब भी पहुंच सकती है टीम इंडिया? ICC ने इन टीमों का नाम किया कंफर्म

World Test Championship 2025: ऑस्ट्रेलिया ने पिछली बार भारत को हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतने में सफल रही थी। अब ऑस्ट्रेलिया के पास अपना वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप खिताब बचाने का मौका होगा। पैट कमिंस की कप्तानी में टीम ने पांचवें और अंतिम बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट में भारत को हराकर जून में लॉर्ड्स में होने वाले फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। आईसीसी ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है।

दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी ऑस्ट्रेलिया (World Test Championship)

पैट कमिंस की टीम 11 जून से लॉर्ड्स के मैदान पर टेम्बा बावुमा की दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी। प्रोटियाज ने पाकिस्तान के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट में दो विकेट की रोमांचक जीत के साथ फाइनल क्वालीफिकेशन के अपने अभियान को समाप्त किया। श्रीलंका जनवरी के अंत में गॉल में दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगा, लेकिन वह सीरीज जीतकर भी इन दोनों टीम से आगे नहीं निकल सकता है।

World Test Championship 1

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया

ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर नए साल के टेस्ट मैच के तीसरे दिन ही जीत हासिल कर ली। ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट शेष रहते 162 रनों के चौथी पारी के लक्ष्य का पीछा किया। उस्मान ख्वाजा (41) ने मुश्किल सतह पर ऑस्ट्रेलिया के लिए की रीढ़ की हड्डी की तरह काम किया। इन रन चेज में ट्रैविस हेड और ब्यू वेबस्टर ने भी अहम भूमिका निभाई।

भारत के लिए फाइनल के दरवाजे बंद

ऑस्ट्रेलिया ने 63.73 प्रतिशत अंक के साथ फाइनल के लिए क्वालिफाई किया, जबकि दक्षिण अफ्रीका का अंक प्रतिशत 66.67 रहा। इसका मतलब है कि दक्षिण अफ्रीका ने अधिक अंक प्राप्त किए थे और शीर्ष स्थान पर रहा। भारत तीसरे स्थान पर था और यदि भारत सिडनी टेस्ट जीतने में सफल हो जाता और फिर श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराया होता तो भारत फाइनल के लिए क्वालिफाई कर सकता था।

जीत के बाद भी भारतीय टीम को अपनी सफलता के साथ-साथ अन्य परिणामों की भी आवश्यकता थी। जो उनके फाइनल में पहुंचने के लिए आवश्यक थे। लेकिन हार के साथ भारत इस रेस से बाहर हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+