Champions Trophy के लिए खूंखार खिलाड़ी की भारतीय टीम में एंट्री, अकेले दम पर पलट देता है मैच

Champions Trophy 2025 Indian Team: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। रोहित शर्मा को एक बार फिर से कप्तान बनाया गया है और युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है। रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट में खराब फॉर्म से गुजर रहे थे, जिसके बाद उनकी कप्तानी को लेकर भी सवाल बने हुए थे। इसके साथ ही विराट कोहली की भी फॉर्म चिंता का विषय रही है, लेकिन बीसीसीआई ने इन सीनियर खिलाड़ियों के अनुभव पर विश्वास जताते हुए उन्हें अहम टूर्नामेंट के लिए टीम में रखा है।

रोहित शर्मा की कप्तानी में वर्ल्ड कप जीता था भारत

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीता था। उनके अनुभव और रणनीतिक समझ को देखते हुए बीसीसीआई ने उन्हें एक बार फिर से इस भूमिका में रखा है। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने कई अहम मैच जीते हैं। साल 2023 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान रोहित की कप्तानी में भारत का प्रदर्शन जबरदस्त रहा था। शुभमन गिल का उपकप्तान बनना यह बताता है कि टीम उन्हें भविष्य में टीम के कप्तान के तौर पर देख रही है।

Champions Trophy 1

ऋषभ पंत की वनडे में वापसी

एक्सीडेंट में चोटिल होने के कारण साल 2023 वनडे वर्ल्ड कप टीम में ऋषभ पंत शामिल नहीं हो सके थे। लेकिन अब उनकी आईसाीसी टूर्नामेंट में वापसी हो गई है। ऋषभ पंत ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से न केवल भारत को कई महत्वपूर्ण मैचों में जीत दिलाई है, बल्कि वह भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक बहुत बड़े मैच विनर भी बन चुके हैं। उनका आक्रामक बल्लेबाजी का तरीका और विपक्षी टीमों के गेंदबाजों पर दबाव डालने की क्षमता, उन्हें एक खतरनाक खिलाड़ी बनाती है।

मैच विनर खिलाड़ी हैं पंत

पंत का वनडे करियर भी शानदार रहा है, उन्होंने अपने पहले 31 मैचों में 871 रन बनाए हैं, और उनका स्ट्राइक रेट 106.22 का रहा है। उनका वनडे करियर बेस्ट स्कोर 125 रन है। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारत को एक ऐसे खिलाड़ी की आवश्यकता थी जो गेंदबाजों को आसानी से पछाड़ सके और ऋषभ पंत इस भूमिका के लिए बिल्कुल फिट बैठते हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत की टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा, यशस्वी जायसवाल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+