IND vs SA: कब और कहां होंगे भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज के मैच, जानें पूरा शेड्यूल

India tour of South Africa Schedule: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज समाप्त हो गई है और भारतीय टीम ने इसमें धमाका करते हुए जीत दर्ज की थी। टीम इंडिया ने अंतिम मैच में 6 रनों से जीत दर्ज करते हुए सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली। इसके बाद अब अगली सीरीज खेलने की तैयारी है।

टीम इंडिया अब घर में नहीं खेलने वाली है। भारतीय टीम विदेश में जाने वाली है। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया जाएगी। वहां तीनों प्रारूप में मुकाबले खेले जाने हैं। सबसे पहले टी20 सीरीज के साथ ही शुरुआत होने वाली है। भारतीय टीम का शेड्यूल यहाँ देखा जा सकता है।

india vs south africa

भारतीय टीम का दक्षिण अफ्रीका दौरा

पहला टी20 मैच, डरबन, 10 दिसम्बर
दूसरा टी20 मैच, जीकेबेरहा, 12 दिसम्बर
तीसरा टी20 मैच, जोहांसबर्ग, 14 दिसम्बर
पहला वनडे मैच, जोहांसबर्ग, 17 दिसम्बर
दूसरा वनडे मैच, जीकेबेरहा, 19 दिसम्बर
तीसरा वनडे मैच, पार्ल, 21 दिसम्बर
पहला टेस्ट मैच, सेंचुरियन, 26 दिसम्बर
दूसरा टेस्ट मैच, 3 जनवरी, केपटाउन

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान भी कर दिया है। भारतीय टीम में तीन प्रारूप के लिए अलग कप्तान होंगे। टेस्ट में कमान रोहित शर्मा के हाथों में रहेगी। इसके बाद वनडे में केएल राहुल कप्तानी करेंगे और टी20 में सूर्यकुमार यादव कप्तान रहेंगे।

तीनों प्रारूप के लिए भारतीय कप्तान

टेस्ट: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद। सिराज, मुकेश कुमार, मो। शमी, जसप्रित बुमराह (उपकप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा।

वनडे- ऋतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (कप्तान/ विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर।

टी20- यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मो। सिराज, मुकेश कुमार, दीपक चाहर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+