IND vs SA: क्या फाइनल में होगा टीम इंडिया में बदलाव? दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऐसी होगी प्लेइंग 11
India vs South Africa: भारतीय टीम के बल्लेबाजी क्रम में गहराई है लेकिन अभी तक उसका ठीक तरह से उपयोग नहीं किया जा सका है। भारतीय टीम के लिए विराट कोहली ओपन कर रहे हैं लेकिन वह इस क्रम पर बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं। उनका नम्बर तीन है लेकिन इस बार इसे बदल दिया गया।
भारतीय टीम में एक बल्लेबाज को बढ़ाने के लिए कोहली को ऊपर भेजा जा रहा है। टीम में ओपनर के तौर पर यशस्वी जायसवाल शामिल हैं लेकिन वह बेंच पर ही रहे हैं। उनको प्लेइंग इलेवन में नहीं लाया गया। सवाल यह उठता है कि क्या दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में बदलाव होगा।

भारतीय टीम में मिडिल ऑर्डर में शिवम दुबे को लाया गया है लेकिन वह भी कुछ खास नहीं कर पाए हैं। शिवम दुबे से जिस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद थी, वह नहीं हुआ है। दुबे को हटाते हुए जायसवाल को ऊपर लाया जा सकता है और कोहली को मध्य क्रम में खिलाया जा सकता है।
हालांकि फाइनल मैच में छेड़छाड़ के आसार कम ही नजर आ रहे हैं। भारतीय टीम पहले मैच से लेकर अब तक इन्हीं ग्यारह खिलाड़ियों को लेकर मैदान पर उतर रही है और हर मैच में जीत दर्ज की है। इस हिसाब से देखा जाए तो फाइनल में भारतीय टीम में बदलाव के आसार कम हैं।
यशस्वी जायसवाल के लिए यह सुनहरा मौका हो सकता था लेकिन उनको अंतिम ग्यारह में ही नहीं लाया गया। यही स्थिति युजवेंद्र चहल की रही है। विनिंग कॉबिनेशन वाली टीम के साथ ही भारत मैदान पर उतरने के लिए तैयार है। टीम इंडिया हर विभाग में इस समय धांसू दिखाई देती है। दक्षिण अफ्रीका के लिए मुकाबला आसान नहीं होगा।
भारत की संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पन्त, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रविन्द्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।












Click it and Unblock the Notifications