IND vs AUS: 'करो या मरो' मुकाबले में बुमराह और पंत की वापसी, ऑस्ट्रेलिया को हराने के लिए लगाएंगे दम
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने दूसरे टी-20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। 8 ओवर के इस मुकाबले में भारत ने चार गेंदबाजों के साथ उतरने का फैसला किया है।
नई दिल्ली, 23 सितंबर। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने दूसरे टी-20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। 8 ओवर के इस मुकाबले में भारत ने चार गेंदबाजों के साथ उतरने का फैसला किया है। भुवनेश्वर कुमार और उमेश यादव को आज प्लेइंग इलेवन से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। इन दोनों की जगह टीम में ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हुई है।

रोहित शर्मा के पास गप्टिल को पछाड़ने का मौका
रोहित शर्मा को मार्टिन गप्टिल से आगे निकलने के लिए सिर्फ एक छक्के की जरूरत है। एक छक्का लगाते ही रोहित शर्मा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। इस फॉर्मेट में अभी रोहित और गप्टिल के नाम 172-172 छक्के दर्ज हैं। वहीं विराट कोहली टी-20 में अपने 50 कैच पूरे करने से सिर्फ तीन कैच दूर हैं। दूसरे टी-20 वह यह कारनामा कर सकते हैं।
यहां जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत: केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।
ऑस्ट्रेलिया: एरोन फिंच (कप्तान), कैमरन ग्रीन, स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, सीन एबॉट, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, डेनियल सैम्स, एडम ज़म्पा, जोश हेजलवुड।












Click it and Unblock the Notifications