बाप रे! भारत को हराने की इतनी बड़ी कीमत? पाक खिलाड़ियों पर नोटों की ऐसी बारिश कि गिनते-गिनते थक जाएंगे
India Pakistan U19 Cricket Match: अंडर-19 क्रिकेट में पाकिस्तान ने ऐसा धमाका किया है, जिसकी चर्चा अब पूरे एशिया में हो रही है। U19 Asia Cup 2025 का खिताब जीतते ही पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश हो गई। फाइनल मुकाबले में भारत को करारी शिकस्त देकर पाकिस्तान की युवा टीम ने ट्रॉफी अपने नाम की।
इस ऐतिहासिक जीत के तुरंत बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने विजेता टीम के हर खिलाड़ी को 10 मिलियन पाकिस्तानी रुपये, यानी भारतीय करेंसी में करीब 29 से 30 लाख रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की।

दुबई फाइनल में भारत पर एकतरफा जीत
दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में पाकिस्तानी अंडर 19 टीम ने शुरुआत से ही मैच पर पकड़ बना ली। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही विभागों में टीम का प्रदर्शन शानदार रहा, जबकि भारतीय टीम पूरी तरह से दबाव में नजर आई।
जीत के बाद भव्य स्वागत
ट्रॉफी जीतकर स्वदेश लौटने पर पाकिस्तानी टीम का जोरदार स्वागत किया गया। खिलाड़ियों के सम्मान में खास समारोह रखा गया, जहां सरकार और क्रिकेट बोर्ड ने युवा सितारों की जमकर सराहना की।
पाकिस्तान क्रिकेट को मिला नया हीरो
इस जीत को पाकिस्तान क्रिकेट के भविष्य के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। करोड़ों रुपये के इनाम ने साफ कर दिया है कि देश अपने युवा खिलाड़ियों में निवेश करने को पूरी तरह तैयार है। U19 टीम की यह सफलता आने वाले वर्षों में सीनियर क्रिकेट के लिए भी मजबूत नींव साबित हो सकती है। फाइनल में समीर मिन्हास ने शतक बनाया, पाकिस्तान को समीर के रूप में एक नया हीरो मिला है।
विनर और रनर अप की इनामी राशि
एशियन क्रिकेट काउंसिल ने टाइटल जीतने वाली और रनर अप टीम के लिए इनामी राशि तय की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टूर्नामेंट जीतने वाली टीम पाकिस्तान को ACC की तरफ से लगभग 2 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 1.65 करोड़ रुपये) की प्राइज मनी मिली, जबकि रनर-अप भारत को लगभग 1 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 82-85 लाख रुपये) की राशि दी गई। यह इनाम ट्रॉफी के साथ मिलने वाली आधिकारिक टूर्नामेंट प्राइज मनी है, जो खिलाड़ियों और टीम के प्रदर्शन को सम्मानित करने के लिए दी जाती है।












Click it and Unblock the Notifications