IND vs ENG: ओवल टेस्ट से पहले भारत को बड़ा झटका, दिग्गज नहीं खेलेगा, टीम में होंगे 2 बड़े बदलाव

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में टीम इंडिया का पांचवां और अंतिम टेस्ट मैच है। इसमें टीम इंडिया को जीत दर्ज करनी पड़ेगी। भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला करो या मरो वाला है। इस हारने से टीम इंडिया सीरीज गंवा देगी, इसके अलावा ड्रॉ होने पर भी सीरीज जाएगी।

मुकाबले से पहले ही एक बुरी खबर आई है। रिपोर्ट्स की मानें, तो एक दिग्गज खिलाड़ी नहीं खेलेगा। इससे दो बड़े बदलाव होते दिखाई दे रहे हैं। भारत को इस मैच में एक मजबूत प्लेइंग इलेवन उतारनी होगी, तभी बात बन पाएगी, अन्यथा इंग्लैंड को पटखनी देना मुश्किल है।

IND VS ENG

अंतिम टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह नहीं खेलेंगे। ESPNCricinfo की रिपोर्ट के अनुसार, यह फैसला बीसीसीआई की मेडिकल टीम के परामर्श के बाद लिया गया है। बताया गया है कि मेडिकल स्टाफ ने जसप्रीत बुमराह को सूचित किया है कि उनकी पीठ की सुरक्षा और उनके लंबे करियर के लिए फैसला अहम है।

IND vs ENG: सीरीज से पहले आया था अहम बयान

हालांकि सीरीज से पहले ही चीफ सलेक्टर अजित अगरकर ने बुमराह के वर्कलोड मैनेजमेंट की बात कही थी, उस समय बताया गया था कि जसप्रीत बुमराह महज तीन ही मैच खेलेंगे, दो मैचों में वह आराम करेंगे। उसी के अनुरूप चीजें चलती हुई दिखाई दे रही हैं। बुमराह एजबेस्टन टेस्ट में रेस्ट पर थे, उसे टीम इंडिया ने जीता था।

IND vs ENG: बुमराह की स्पीड में कमी

मैनचेस्टर टेस्ट मैच में देखने को मिला था कि बुमराह ने 140 से ज्यादा की स्पीड वाली गेंद बहुत कम की थी। इससे उनकी फिटनेस के ऊपर सवाल खड़े हुए थे। आम तौर पर बुमराह 140 से ज्यादा की स्पीड आसानी से हासिल कर लेते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक़ आकाश दीप अब फिट हो गए हैं और बुमराह की जगह उनको टीम में शामिल किया जा सकता है। दूसरा बदलाव कुलदीप यादव के रूप में देखा जा सकता है, उनको अंशुल कंबोज की जगह लाया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+