भारत या साउथ अफ्रीका, हरभजन सिंह ने बताया केपटाउन में कौन जीतने जा रहा है सीरीज
नई दिल्लीः भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच केपटाउन में तीसरा टेस्ट मुकाबला निर्णायक होने जा रहा है। इसको जीतने वाला सीरीज का विजेता होगा। अगर भारत यहां जीत पाता है तो यह इतिहास रचने वाली बात होगी क्योंकि इससे पहले टीम इंडिया ने कभी भी प्रोटियाज टीम के खिलाफ उसकी धरती पर टेस्ट सीरीज नहीं जीती है।

पूर्व क्रिकेटरों में इस बात पर राय चल रही है कि मैच कौन जीतेगा। वैसे तो भारतीय गेंदबाजी ठीक-ठाक चल रही थी लेकिन वांडरर्स में चौथी पारी में टीम इंडिया ने भी दिखा दिया उनकी बॉलिंग हर समय नहीं चल सकती। यह एक बेहतरीन पेस अटैक हो सकता है पर महान गेंदबाजी आक्रमण कहीं नहीं है जिसमें कोई एक बॉलर विफल हो जाए तो दूसरा उसकी कमी पूरी कर दे। आमतौर पर भारतीय गेंदबाजी सामूहिक तौर पर ही चलती है।
यह भी पढ़ें- नए साल ने फिर दिया वैसा ही 'धोखा', SCG में पहले भारत और अब अंग्रेजों के सामने हाथ मलते रह गए कंगारू
इसी बीच भारत के स्पिनर हरभजन सिंह को लगता है कि भारतीय टीम इसी गेंदबाजी अटैक के दम पर ही तीसरा मुकाबला जीतेगी। उन्होंने यह भी कहा कि भारत के पास कभी ऐसा पेस अटैक नहीं रहा जिसके चार गेंदबाज 145 kmph की रफ्तार से गेंद फेंकते हों। भज्जी को यह भी लगता है कि टीम इंडिया केपटाउन में बेस्ट प्रदर्शन पर होगी।
हरभजन ने हिंदुस्तान टाइम्स के हवाले से कहा, " हमारे पास उन पिचों पर 145 की स्पीड पर गेंदबाजी करने के लिए चार तेज गेंदबाजों की फौज नहीं थी और अब टीम इंडिया तेज गेंदबाजों से भरी है। उनके पास शमी, बुमराह, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर जैसे तेज गेंदबाज हैं। वे टॉप क्लास गेंदबाज हैं।"
उन्होंने कहा, 'अगर भारत में पहले इस तरह के गेंदबाज होते तो भारत यह उपलब्धि अब से काफी पहले हासिल कर लेता। इसलिए, हां, यह भारत के लिए दक्षिण अफ्रीका में श्रृंखला जीतने का एक शानदार अवसर है और मुझे उम्मीद है कि वे ऐसा करेंगे। मुझे लगता है कि केपटाउन में कुल मिलाकर टीम इंडिया अपने खेल में टॉप पर होगी और वे वहां सीरीज जीतेंगे और मुझे यही लगता है।'
हरभजन ने यह भी कहा कि दक्षिण अफ्रीका के पास कभी एक मजबूत बल्लेबाजी थी। लेकिन, मौजूदा दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज कम अनुभवी हैं और इसलिए, प्रोटियाज के लिए भारत को हराना मुश्किल होगा।












Click it and Unblock the Notifications