ODI World Cup 2023: PCB के अनुरोध पर आर अश्विन की बड़ी प्रतिक्रिया, बताया क्या हो सकता है ICC का फैसला
ODI World Cup 2023: भारत (India) में खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने कुछ मैचों के स्थान में बदलाव के लिए आईसीसी (ICC) और बीसीसीआई (BCCI) से अनुरोध किया था। इस बीच अब पीसीबी के अनुरोध पर भारत के ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है।
पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने वनडे विश्व कप के दौरान खेले जाने वाले स्थानों को लेकर चिंता व्यक्त की। पीसीबी, भारत में सुरक्षा स्थिति को लेकर चिंतित है और वे कुछ स्थानों की पिचों को लेकर भी चिंतित हैं। पाकिस्तान, 20 अक्टूबर को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए तैयार है।

अनुरोध पर ध्यान देने की संभावना नहीं है- अश्विन
हालांकि, पीसीबी ने कथित तौर पर अपने दो मैचों के लिए स्थानों की अदला-बदली करने का अनुरोध किया है। अनुरोध पर प्रतिक्रिया देते हुए भारत के ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि आईसीसी के अनुरोध पर ध्यान देने की संभावना नहीं है।
कुछ वाजिब सुरक्षा कारण बताने पर हो सकता है स्थानांतरित
अश्विन ने कहा कि, पाकिस्तान ने अपने अनुरोध पत्र में ही उल्लेख किया है कि चेन्नई में परिस्थितियां अफगानिस्तान के पक्ष में होंगी। इसलिए, स्थान बदलने से यह पाकिस्तान के लिए फायदे में रहेगा। तो, मुझे अत्यधिक संदेह है कि आईसीसी इस अनुरोध पर ध्यान देगा। हो सकता है कि अगर पाकिस्तान ने कुछ वाजिब सुरक्षा कारण बताए हों तो इसे स्थानांतरित किया जा सकता है।'
2016 में किया गया था बदलाव
उन्होंने आगे कहा कि, 'स्थान बदलने का पाकिस्तान का अनुरोध दिलचस्प है। अब स्थिति यह है कि पाकिस्तान बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया से और चेन्नई में अफगानिस्तान से खेलेगा। वे चाहते हैं कि आयोजन स्थलों की अदला-बदली की जाए। केवल सुरक्षा कारणों से आईसीसी इन अनुरोधों पर विचार करेगा। 2016 टी20 विश्व कप में, भारत बनाम पाकिस्तान धर्मशाला में होने वाला था, लेकिन सुरक्षा कारणों से इसे कोलकाता में स्थानांतरित कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications