वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की वनडे टीम घोषित, कोहली बाहर, धवन-जडेजा को मिली बड़ी जिम्मेदारी
नई दिल्ली, 6 जुलाई: भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम टेस्ट मैच के बाद अब तीन मैचों की वनडे और टी20 श्रृंखला खेलेगी जहां पर रोहित शर्मा कप्तान के तौर पर कार्य करेंगे। भारत को उसके बाद वेस्टइंडीज का दौरा करना है और वह दौरा साल के अंत में होने वाले T20 वर्ल्ड कप के लिए भी काफी अहम है। टीम इंडिया वेस्टइंडीज में तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की T20 सीरीज खेलेगी जो 22 जुलाई से शुरू हो रही है और इसके लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा हो चुकी है।
Recommended Video

3 वनडे इंटरनेशनल मुकाबलों के लिए टीम
यह घोषणा 3 वनडे इंटरनेशनल मुकाबलों के लिए है जो वेस्टइंडीज, पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले जाएंगे। खास बात यह है कि बड़े नामों को बाहर रखा गया है जिसमें विराट कोहली, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, केएल राहुल जैसे खिलाड़ी शामिल है। राहुल तो चोट के चलते इस समय भी बाहर ही चल रहे थे। इस टीम के कप्तान शिखर धवन है और रविंद्र जडेजा को उपकप्तान बनाया गया है। ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में ईशान किशन और संजू सैमसन के तौर पर दो विकेट कीपिंग विकल्प होंगे।

कार्तिक, पंत जैसे सीनियर कीपर भी बाहर
वहीं, T20 में फिनिशर का रोल निभाने वाले दिनेश कार्तिक को वनडे मैचों के लायक नहीं समझा गया है। इतना ही नहीं एक और मुख्य खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह को भी आराम दिया गया है जबकि मोहम्मद शमी भी इस टीम में नहीं है। यह टीम पूरी तरह युवाओं से भरी हुई है जहां पर अर्शदीप सिंह ने अपनी एंट्री दर्ज कराई है। आवेश खान को भी वनडे में मौका मिला है। इस टीम की घोषणा से पहले ही इस बात की संभावनाएं जताई गई थी कि विराट कोहली और बुमराह समेत बाकी सभी सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जाएगा।

विराट कोहली एक खराब फॉर्म से भी गुजर रहे हैं
खास बात यह है कि विराट कोहली एक खराब फॉर्म से भी गुजर रहे हैं। ऐसे में उनके पास फॉर्म हासिल करने के लिए जरूरी ब्रेक भी है। बड़े नामों की गैरमौजूदगी में संजू सैमसंग के लिए वनडे मुकाबले काफी अहम होंगे क्योंकि ये खिलाड़ी लंबे समय से खेलने के बावजूद अपनी उपस्थिति को दर्ज कराने में नाकामयाब रहा है लेकिन हाल ही में उन्होंने दिखाया है कि उनकी बल्लेबाजी में थोड़ी परिपक्वता आई है। ऐसे में यह श्रंखला उनके लिए उचित अवसर उपलब्ध कराएगी।

सीरीज की बड़ी हाईलाइट पर गौर करें
अगर हम इस सीरीज की बड़ी हाईलाइट पर गौर करें तो विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। जडेजा उप-कप्तान बने हैं तो धवन कप्तान बनाए गए हैं। धवन ने पिछले साल राहुल द्रविड़ के अंडर में गई श्रीलंकाई टीम के खिलाफ भी सीमित ओवरों की सीरीज में कप्तानी की थी। हार्दिक पांड्या भी टीम में नहीं है। शुबमन गिल को वनडे मैच में मौका दिया गया है।

अर्शदीप, हुड्डा, गिल और आवेश जैसे युवा
भारत की टीम इस प्रकार है-
शिखर धवन (कप्तान), संजू सैमसन, ईशान किशन, शुबमन गिल, रवींद्र जडेजा, रुतुराज गायकवाड़, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह












Click it and Unblock the Notifications