World Cup 2023: वर्ल्ड कप से पहले बीसीसीआई उठा सकती है ये बड़ा कदम, सीनियर खिलाड़ियों को होगा फायदा

Indian Player on Ireland Tour: भारत और आयरलैंड के बीच 18 अगस्त से तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आयोजन किया जाना है। इस सीरीज के बाद भारत को एशिया कप और वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा लेना है। ऐसे में बीसीसीआई सीनियर खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती है। ऐसे में आयरलैंड के खिलाफ टीम के सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है।

रोहित-विराट नहीं होंगे हिस्सा: रोहित शर्मा और विराट कोहली लंबे समय से भारतीय टी-20 टीम में शामिल नहीं किए जा रहे हैं। द्वपक्षीय सीरीज में अक्सर इन दोनों खिलाड़ियों को टीम से बाहर ही रखा गया है। आयरलैंड के खिलाफ भी विराट और रोहित की जोड़ी टीम से बाहर रहेगी। रोहित की जगह हार्दिक पंड्या पिछले कुछ समय से टी-20 टीम की कप्तानी संभालते रहे हैं।

Shubman Gill And hardik pandya 1

पंड्या-गिल को भी आराम: मीडिया रिपोर्ट की मानें तो आयरलैंड के खिलाफ होने वाली इस सीरीज के लिए हार्दिक पड्या और शुभमन गिल को भी आराम दिया जा सकता है। ऐसे में भारतीय टीम युवा और नए चेहरों के साथ इस सीरीज में हिस्सा ले सकती है। पंड्या गेंद और बल्ले दोनों से टीम में संतुलन देने का काम करते हैं। एशिया कप और वर्ल्ड कप में पंड्या टीम के मैच विनर साबित हो सकते हैं।

तीनों फॉर्मेट में शामिल खिलाड़ी रहेंगे बाहर: भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेलने वाले खिलाड़ी को भी इस दौरे से बाहर रखा जा सकता है। इस लिस्ट में मोहम्मद सिराज, शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल है। ऐसे में बीसीसीआई युवा खिलाड़ियों को मौका दे सकती है। इमर्जिंग एशिया कप में अभी भारतीय ए टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। लिहाज इस टीम से भी कई खिलाड़ी आयरलैंड दौरे का हिस्सा हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+