WI vs IND: भारतीय टीम की हुई घनघोर बेइज्जती, वेस्टइंडीज ने पहले टी20 में अंतिम ओवर में रौंदा
WI vs IND: वेस्टइंडीज ने त्रिनिदाद में भारत के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मुकाबले में धमाका कर दिया। टीम इंडिया को 4 रन से हराकर विंडीज ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली। पहले खेलते हुए वेस्टइंडीज ने 6 विकेट पर 149 रन बनाए। टीम इंडिया 9 विकेट पर 145 रन बना पाई।
वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया लेकिन ओपनर काइल मेयर्स को चहल ने 1 रन के स्कोर पर आउट कर दिया। ब्रेंडन किंग अच्छा खेल रहे थे लेकिन वह भी 19 गेंदों में 28 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। जॉनसन चार्ल्स को कुलदीप यादव ने 3 रन पर आउट कर विंडीज को तीसरा झटका दिया।

इन सबके बीच निकोलस पूरन ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। वह 34 गेंदों का सामना कर 41 रन बना गए और उनके बाद रोवमैन पॉवेल ने धमाका कर दिया। उन्होंने 32 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 48 रनों की धमाकेदार पारी खेली और विंडीज ने 6 विकेट पर 149 रन बनाए। भारत के लिए चहल और अर्शदीप ने 2-2 विकेट झटके।
जवाब में खेलते हुए टीम इंडिया की खराब शुरुआ रही। ओपनर बल्लेबाज ईशान किशन और शुभमन गिल क्रमशः 6 और 3 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद सूर्यकुमार यादव 21 गेंदों में 21 रन बनाकर चलते बने। तिलक वर्मा ने अपने डेब्यू मैच में तूफानी बैटिंग की और लगने नहीं दिया कि वह पहला मैच खेल रहे हैं। वह 22 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हो गए। पांड्या ने टिककर खेलने का प्रयास किया लेकिन 19 गेंदों में 19 रन बनाकर चलते बने।
संजू सैमसन भी नहीं टिके और 12 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हो गए। टीम इंडिया का स्कोर 6 विकेट पर 113 रन हो गया। अक्षर पटेल ने भी प्रयास किया था लेकिन 13 रन बनाकर आउट हो गए। वह बढ़ते हुए जरूरी रन रेट का दबाव सहन नहीं कर पाए। अर्शदीप ने आते ही दो चौके जड़ टीम की उम्मीदें बनाए रखी। अंतिम ओवर में भारत को जीतने के लिए 10 रन चाहिए थे। इसमें कुलदीप यादव आउट हो गए और अर्शदीप 12 पर रन आउट हो गए, अंत में टीम इंडिया 4 रन से हार गई। विंडीज के लिए मैकॉय, होल्डर और रोमारियो शेफर्ड को 2-2 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications