Ind L vs Aus L: सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को रौंदा, 1 अक्टूबर को रायपुर में खेला जाएगा फाइनल

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का पहला सेमीफाइनल गुरुवार को इंडिया लीजेंड्स और ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स के बीच खेला गया।

नई दिल्ली, 29 सितंबर: रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का पहला सेमीफाइनल बुधवार को इंडिया लीजेंड्स और ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स के बीच खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए। जवाब में इंडिया लीजेंड्स ने 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर 175 रन बनाए और 5 विकेट से मुकाबले को जीतकर फाइनल में जगह बनाई। टूर्नामेंट को दूसरा सेमीफाइनल 30 सितंबर को श्रीलंका लीजेंड्स और वेस्टइंडीज लीजेंड्स के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले की विजेता टीम 1 अक्टूबर को फाइनल में इंडिया लीजेंड्स से भिड़ेगी। यह मैच शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम, रायपुर में खेला जाएगा।

शानदार शुरुआत मिली

शानदार शुरुआत मिली

इंडिया लीजेंड्स के कप्तान सचिन तेंदुलकर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते उतरी ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स की शुरुआत शानदार रही। कप्तान शेन वाटसन और एलेक्स डूलन के बीच पहले विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी हुई। वाटसन ने 30 और डूलने ने 35 रन बनाए। इसके बाद बेन डंक ने 46 रन की पारी खेली और कैलम फर्ग्यूसन ने 10, नाथन रियरडन ने 5 रन बनाए। अंत में कैमरून व्हाइट ने 30 और हैडिन ने 12 रन बनाकर टीम का स्कोर 171 तक पहुंचाया। भारत के लिए अभिमन्यू मिथुन और यूसुफ पठान ने दो-दो जबकि राहुल शर्मा ने एक विकेट अपने नाम किया।

Recommended Video

    RSWS 2022: Team India की Final में Entry, Semi Final में चमके Naman Ojha | वनइंडिया हिंदी *Cricket
    ओझा ने जड़े नाबाद 90 रन

    ओझा ने जड़े नाबाद 90 रन

    172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया लीजेंड्स की औसत शुरुआत रही। नमन ओझा और सचिन तेंदुलकर के बीच पहले विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी हुई। छठे ओवर की दूसरी गेंद पर सचिन 10 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सुरेश रैना ने 11, युवराज सिंह ने 18, स्टुअर्ट बिन्नी ने 2 और यूसुफ पठान ने 1 रन बनाया। इरफान पठान 37 और नमन ओझा 90 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से वॉटसन ने 2 विकेट चटकाए।

    दोनों टीमों की प्लेइंग 11

    दोनों टीमों की प्लेइंग 11

    • इंडिया लीजेंड्स: नमन ओझा (विकेटकीपर), सचिन तेंदुलकर (कप्तान), सुरेश रैना, युवराज सिंह, यूसुफ पठान, इरफान पठान, स्टुअर्ट बिन्नी, राजेश पवार, राहुल शर्मा, मुनाफ पटेल, अभिमन्यु मिथुन।
    • ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स: शेन वॉटसन (कप्तान), एलेक्स डूलन, बेन डंक, कैलम फर्ग्यूसन, नाथन रियरडन, कैमरून व्हाइट, ब्रैड हैडिन (विकेटकीपर), ब्राइस मैकगेन, जेसन क्रेजा, डिर्क नानेस, ब्रेट ली।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+