IND vs BAN: टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत! बांग्लादेश का तोड़ दिया सपना
IND vs BAN: भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के सुपर आठ चरण में धांसू प्रदर्शन जारी रखा है। बांग्लादेश के खिलाफ हुए मैच में टीम इंडिया ने जीत दर्ज कर ली है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में लगभग प्रवेश कर लिया है। अभी अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया का मैच होना है लेकिन नेट रन रेट में भारत काफी आगे है।
टॉस जीतकर बांग्लादेश के कप्तान शान्तो ने गेंदबाजी का फैसला लिया और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को 23 के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। यहाँ से ऋषभ पन्त और कोहली पारी को आगे बढाया। कोहली अच्छी शुरुआत करने के बाद 37 रन बनाकर आउट हो गए।

पन्त ने अपना तूफानी अंदाज जारी रखा और धमाका करते हुए 36 रनों की पारी खेली। अंत में हार्दिक पांड्या का बल्ला भी जमकर बोला। पांड्या ने पारी की अंतिम गेंद पर चौके से फिफ्टी पूरी की। वह 26 गेंदों में 50 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने 5 विकेट पर 196 रन बनाए।

धीरे-धीरे बांग्लादेश के ऊपर दबाव बढ़ता चला गया और बल्लेबाज भी एक के बाद एक आउट होते रहे। पूरे ओवर खेलकर बांग्लादेश की टीम 8 विकेट पर 146 रन बना पाई। भारत के लिए कुलदीप यादव ने 3 विकेट झटके। बुमराह और अर्शदीप ने 2-2 विकेट झटके। बांग्लादेश अब टूर्नामेंट से बाहर है।

Click it and Unblock the Notifications