Ind vs SL: लगातार पांचवीं बार श्रीलंका को दी पटखनी, 91 रन की जीत के साथ भारत ने बनाए कई बड़े रिकॉर्ड्स
Ind vs SL 3rd T20 (भारत बनाम श्रीलंका) Highlights: साल 2019 से भारत घर में कोई भी टी-20 सीरीज नहीं हारा है। श्रीलंका के खिलाफ भी टीम ने जीत के लय को बरकरार रखा है।

Ind vs SL 3rd T20 (भारत बनाम श्रीलंका) Highlights: श्रीलंका के खिलाफ भारत ने टी-20 सीरीज को अपने नाम कर लिया। भारत ने मुंबई में पहला टी20 जीता था। वहीं, श्रीलंका ने पुणे में दूसरे मैच में जीत हासिल कर सीरीज में वापसी की। लेकिन तीसरे मैच में एक बार फिर भारत ने जोरदार पलटवार करते हुए श्रीलंका को 91 रनों से मात दे दी। भारत के लिए सूर्यकुमार यादव इस मैच में 51 गेंदों में 112 रन बनाकर नाबाद रहे।

भारत की धमाकेदार जीत
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने सूर्यकुमार यादव की शतक की बदौलत 228 रन बनाए। भारत ने 20 ओवर पांच विकेट यह रन बनाए थे। 229 रनों का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम 16.4 ओवर में 137 रनों पर सिमट गई। कुशल मेंडिस और कप्तान दसुन शनाका को शुरुआत मिली, लेकिन वह इसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए और श्रीलंका मुकाबले को गंवा बैठी।

घर में लगातार पांचवीं बार श्रीलंका को दी पटखनी
भारतीय टीम ने अपनी सरजमीं पर श्रीलंका को लगातार पांचवीं टी-20 सीरीज में मात दी है। श्रीलंका की टीम भारत में आज तो भारत को टी-20 सीरीज नहीं हरा पाई है। दोनों देशों के बीच कुल 6 टी-20 सीरीज खेली जा चुकी है। जिसमें पांच बार भारत ने जीत हासिल की। जबकि एक सीरीज को श्रीलंका की टीम बराबरी पर खत्म करने में कामयाब रही। साल 2009 में खेली गई पहली सीरीज दोनों देशों के बीच ड्रॉ हो गई थी।

इंग्लैंड की कर ली बराबरी
भारत की यह श्रीलंका के खिलाफ 29 मैच में 19वीं जीत है। किसी एक टीम के खिलाफ इतने मुकाबलों में 19 जीत हासिल करने के मामले में भारत ने इंग्लैंड की बराबरी कर ली है। इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ 29 टी-20 इंटरनेशनल मैच में 19 जीत हासिल की थी। अब भारत ने श्रीलंका के खिलाफ यह कारनामा कर दिखाया है। टी-20 इंटरनेशनल में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत हासिल करने के मामले में भारत ने इंग्लैंड की बराबरी कर ली है।












Click it and Unblock the Notifications