IND vs IRE: रोहित शर्मा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, खराब पिच पर चौके-छक्कों की बारिश कर भारत को जिताया
IND vs IRE: न्यूयॉर्क के नसाऊ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला चला और धमाका देखने को मिला। रोहित शर्मा ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।
टॉस जीतकर भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। यह सही साबित हुआ। आयरलैंड के ओपनर बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग 2 और बैलबर्नी 5 रन बनाकर आउट हो गए। दोनों ही विकेट अर्शदीप सिंह के खाते में गए। इसके बाद भी विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा।

लॉर्कन टकर 10, हैरी टेक्टर 4 रन बनाकर चलते बने। कर्टिस कैम्फर ने टिककर खेलने का प्रयास किया था लेकिन वह भी 12 रन के निजी स्कोर पर चलते बने। ड्रॉप इन पिच पर आयरिश बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों का सामना करने में नाकाम रहे। डोकरेल ने कुछ अच्छे शॉट जड़े।
डेलानी ने कुछ देर टिककर बैटिंग की और तेज खेले। वह 14 गेंदों का सामना करते हुए 26 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। जोशुआ लिटल ने भी 14 रन बनाए और आयरलैंड की टीम 16 ओवर में 96 रनों पर सिमट गई। हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। अर्शदीप सिंह और बुमराह ने 2-2 विकेट झटके।
जवाब में खेलते हुए भारत की शुरुआत खराब रही। टीम इंडिया ने विराट कोहली के रूप में पहला विकेट गंवा दिया। वह 1 रन बनाकर चलते बने। इस बीच रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ बैटिंग की और इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने अपनी फिफ्टी महज 36 गेंदों में ही पूरी कर ली। वह 37 गेंदों में 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 52 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। सूर्यकुमार को अभ्यास का मौका देने के लिए उन्होंने यह फैसला लिया क्योंकि लक्ष्य ज्यादा नहीं था और टीम इंडिया आसानी से जीत रही थी।
हालांकि सूर्यकुमार यादव उम्मीदों पर खरा नहीं उतरे, वह 2 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। ऋषभ पन्त ने इंटरनेशनल क्रिकेट में धांसू वापसी की और ताबड़तोड़ रन बनाए। वह 3 चौकों और 2 छक्कों से 26 गेंदों में नाबाद 36 रन बनाकर लौटे और भारत ने 13वें ओवर में 2 विकेट पर 97 रन बनाकर मैच जीत लिया। भारत ने दो अंकों से खाता खोल लिया।












Click it and Unblock the Notifications