बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने बरपाया कहर, भारत ने टी20 सीरीज में अफगानिस्तान को किया 3-0 से क्लीन स्वीप
AFG vs IND: अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 221 रन बनाए। भारत की पारी के सबसे बड़े नायक अभिषेक शर्मा रहे, जिन्होंने अकेले ही अफगानिस्तान के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी।
अभिषेक ने सिर्फ 34 गेंदों में 108 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 11 छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 317.65 रहा। अभिषेक के सामने अफगानिस्तान का कोई भी गेंदबाज असर नहीं छोड़ सका।

अभिषेक के साथ संजू ने भी संभाला मोर्चा
भारत की शुरुआत संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने की। संजू ने भी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों में 50 रन बनाए। उनकी पारी में 2 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर भारत को पावरप्ले में ही बड़े स्कोर की तरफ पहुंचा दिया। अभिषेक के आउट होने तक भारत का स्कोर काफी मजबूत हो चुका था।
बीच के ओवरों में थोड़ी लड़खड़ाई पारी
अभिषेक के आउट होने के बाद भारत को कुछ झटके जल्दी लगे। तिलक वर्मा सिर्फ 2 रन बनाकर रन आउट हुए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 20 गेंदों में 29 रन बनाए और अपनी पारी में 2 छक्के लगाए। शिवम दुबे उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पार और 10 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हो गए।
ईशान किशन का बैटिंग क्रम बदलकर आज नीचे कर दिया गया था, वह अंत में खेलने आए और 8 गेंदों में 10 रन बनाकर रन आउट हो गए। अंत में भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 221/7 का स्कोर खड़ा किया।
भारत ने की घातक गेंदबाजी और अफगान टीम ऑल आउट
जिस तरह का काम भारत के बल्लेबाजों ने किया, उसी तरह गेंदबाजों ने भी बखूबी धमाका किया। गुरबाज 15 और इब्राहिम जादरान 25 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद अफगानिस्तानी टीम के बल्लेबाज एक-एक कर आउट होते चले गए।
नितीश रेड्डी और अक्षर पटेल के सामने अफगानी बल्लेबाज टिकने में सफल नहीं हो पाए, टीम ने अपने 9 विकेट महज 89 रन के स्कोर पर गंवा दिए थे, इसके बाद मेजबान टीम को 94 पर आउट होकर हार का सामना करना पड़ा और सीरीज में भारत ने 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। नितीश रेड्डी और रवि बिश्नोई ने 3-3 और अक्षर पटेल ने 2 विकेट झटके।


Click it and Unblock the Notifications
