फ्लोरिडा में होगी रनों की बरसात! कौन हैं वो खिलाड़ी जो फैंटेसी टीम में कमाल कर सकते हैं?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मैच आज यानी 12 अगस्त को फ्लोरिडा में खेला जाना है। दोनों ही टीमों के पास कुछ ऐसे खिलाड़ी मौजूद हैं जो टी20 में रोमांच को बढ़ाते हैं।

टी20 मुकाबलों के साथ फैंटेसी क्रिकेट का मजा भी बढ़ जाता है। इन खेलों की तमाम अनिश्चितता के बावजूद हम उन खिलाड़ियों पर नजर डालेंगे जो इस फैंटेसी टीम में अपनी जगह बना सकते हैं।

 build your dream fantasy team

बल्लेबाज में कौन होगा शामिल-

सूर्युकमार यादव रंग में लौट आए हैं और पिछले मैच में उनकी 44 गेंदों पर 83 रनों की आतिशी इसका सबूत है। वेस्टइंडीज के ब्रेंडन किंग ने भी पिछले मुकाबले में बढ़िया 42 रन किए थे। जबकि मेजबान कप्तान रोवमैन पॉवेल का क्या ही कहना है, वे पूरी जिम्मेदारी से बल्लेबाजी और कप्तानी दोनों कर रहे हैं। तिलक वर्मा आंख बंद करके टॉप चॉइस हैं। यहां भारत के यशस्वी जायसवाल भी एक बढ़िया बल्लेबाज होंगे।

सूर्युकमार यादव, ब्रेंडन किंग, रोवमैन पॉवेल, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा

ऑलराउंडर- यहां हार्दिक पांड्या सबसे आसान चुनाव हैं जिनके लिए हालात बढ़िया दिखाई दे रहे हैं। इस सीरीज में उनका प्रदर्शन भी शानदार रहा है।

विकेटकीपर- यहां निकोलस पूरन बेस्ट चॉइस हैं जिन्होंने सीरीज में भारत को तंग किया है।

गेंदबाजी-

अल्जारी जोसेफ- इस सीरीज में ये तेज गेंदबाज बढ़िया इकॉनमी रेट के साथ चार विकेट ले चुका है।

युजवेंद्र चहल- कलाई के स्पिनर ने टी20 में विकेट लेने में काफी महारत हासिल कर ली है।

कुलदीप यादव- इन्होंने विंडीज के खिलाफ 15 विकेट चटकाएं हैं, जो उनके किसी भी टीम के खिलाफ सर्वाधिक टी20 विकेट हैं।

रोमारियो शेफर्ड- कसी हुई गेंदबाजी के अलावा मौकों पर विकेट लेकर भारत को मुश्किल में डालने वाला ये खिलाड़ी बैटिंग में 47 का औसत रखने के बाद पांच विकेट भी ले चुका है।

अल्जारी जोसेफ, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रोमारियो शेफर्ड

ये भी पढ़ें- WI vs IND: भारतीय टीम में होगा 1 बड़ा बदलाव, चौथे टी20 मैच में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मैच की फैंटेसी टीम- सूर्युकमार यादव, ब्रेंडन किंग, रोवमैन पॉवेल, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, निकोलस पूरन, अल्जारी जोसेफ, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रोमारियो शेफर्ड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+