WI vs IND: भारतीय टीम में होगा 1 बड़ा बदलाव, चौथे टी20 मैच में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11
India vs West Indies Playing 11 Predictions: भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मुकाबला अमेरिका के फ्लोरिडा में खेला जाएगा। लोडरहिल स्टेडियम में यह मैच शनिवार को खेला जाना है। सीरीज में वेस्टइंडीज की टीम फ़िलहाल 2-1 से आगे चल रही है। ऐसे में टीम इंडिया के लिए मैच में जीत जरूरी है।
भारत के लिए पिछले मैच की तरह यह मुकाबला भी करो या मरो की स्थिति वाला है। टीम इंडिया इसमें हारती है, तो सीरीज हाथ से निकल जाएगी। ऐसे में टीम इंडिया किसी भी प्रकार की कोई गलती करने से बचना चाहेगी। इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन भी अहम रहेगी। इसके बारे में यहाँ चर्चा करने का प्रयास किया गया है।

ओपनर बल्लेबाज: ईशान किशन वेस्टइंडीज दौरे पर धमाकेदार खेल दिखा रहे हैं लेकिन पिछले मैच में उनको बाहर कर यशस्वी जायसवाल को लाया गया था। हालांकि शुभमन गिल का प्रदर्शन खराब रहा है। इस स्थिति में गिल को बाहर कर ईशान किशन को वापस लाना चाहिए। यशस्वी जायसवाल दूसरे ओपनर के तौर पर खेल सकते हैं।
मिडिल ऑर्डर और ऑल राउंडर: पिछले मैच में सूर्यकुमार यादव ने अपने बल्ले से तबाही मचा दी थी। वह टीम की प्लेइंग इलेवन में अपना अहम स्थान रखते हैं। उनके अलावा तिलक वर्मा का बल्ला पिछले तीनों मैचों में चला है। बतौर कप्तान और ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या नम्बर पांच पर खेलने के लिए आएँगे। कीपर के तौर पर संजू सैमसन होंगे और दूसरे ऑल राउंडर अक्षर पटेल रहेंगे।
गेंदबाज: गेंदबाजी में स्पिन विभाग की तरफ देखने की भी जरूरत महसूस नहीं होती है। कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की जोड़ी इस डिपार्टमेंट में अहम भूमिका निभा रही है और दोनों के खेल में वह धार देखने को मिली है।तेज गेंदबाजी विभाग में अर्शदीप सिंह और मुकेश कुमार की जोड़ी रहेगी। पांड्या इसी कोम्बिनेशन के साथ मैदान पर जाना चाहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications