IND A vs PAK A: पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने दर्ज की बड़ी जीत, 8 विकेट से दी करारी शिकस्त, सुदर्शन ने जड़ा शतक

India A vs Pakistan A, Emerging Teams Asia Cup: इमर्जिंग एशिया कप में भारतीय-ए टीम ने पाकिस्तान-ए को आठ विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की है। इंडिया के युवा खिलाड़ियों ने पहले गेंदबाजी से शानदार प्रदर्शन किया फिर बल्लेबाजी से कहर बरपाया। टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान 205 रनों पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 36.4 ओवर में दो विकेट पर 210 रन बनाकर मैच जीत लिया।

साई सुदर्शन ने पाकिस्तान ए के खिलाफ जड़ा शतक
टीम इंडिया के लिए साई सुदर्शन ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए अपना शतक पूरा किया और छक्के के साथ मैच समाप्त कर दिया। सुदर्शन 110 गेंद पर 104 रन बनाकर नाबाद रहे। सुदर्शन ने अपनी पारी में 10 चौके और तीन छक्के लगाए। निकिन जोस ने 64 गेंद पर 53 रन की पारी खेली। इसके अलावा अभिषेक शर्मा 20 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान यश ढुल 21 रन बनाकर नाबाद रहे।

india a vs pakistan a

भारत ने पाकिस्तान ए को आठ विकेट से हराया
कोलंबो में भारत ए ने पाकिस्तान ए (205) को 8 विकेट से हराकर मैच जीत लिया है। टीम इंडिया का सेमीफाइनल में बांग्लादेश ए से मुकाबला होगा। टीम इंडिया इस जीत के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। पाकिस्तान की पारी की बात करें तो टीम इंडिया की गेंदबाजी के खिलाफ पाक बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए। पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 48 रन कासिम अकरम ने बनाए।

मानव सुथार और राजवर्धन हंगरगेकर ने गेंदबाजी से किया कमाल
टीम इंडिया के लिए गेंदबाज मानव सुथार और राजवर्धन हंगरगेकर ने अपनी शानदारी गेंदबाजी से पाकिस्तान के बल्लेबाजों के पसीने छुड़ा दिए। सुथार ने बल्लेबाज कामरान के अलावा हसीबुल्लाह खान और मोहम्मद हारिस को आउट कर कुल तीन विकेट चटकाए।

भारत की ओर से मानव सुधार के अलावा राजवर्धन हंगरगेकर ने भी अपनी गेंदबाजी से जमकर कहर बरपाया। उन्होंने इस दौरान कुल 5 विकेट गिराकर पाकिस्तान की टीम को 200 के आसपास समेटने में एक बड़ी भूमिका निभाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+