IndW vs EngW: झूलन के आखिरी मैच में रो पड़ीं कप्तान हरमनप्रीत, टॉस के लिए भी ‘चकदा एक्सप्रेस’ को भेजा
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला आज लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जा रहा है।
नई दिल्ली, 24 सितंबर: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला आज लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जा रहा है। यह दिग्गज भारतीय महिला गेंदबाज झूलन गोस्वामी का आखिरी मैच है। भारत ने सीरीज के पहले दो मुकाबले जीत लिए हैं, ऐसे में टीम की नजर क्लीन स्वीप के साथ 'चकदा एक्सप्रेस' को यादगार विदाई देने पर होगी। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। टॉस के दौरान भारतीय कप्तान हरमनप्रीत काफी भावुक नजर आईं। उन्होंने टॉस के लिए भी झूलन को ही भेजा।

बीसीसीआई ने शेयर की तस्वीरें
बीसीसीआई ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि टीम अपने सीनियर खिलाड़ी को विदाई देने से पहले काफी भावुक है। जहां आखिरी मैच से पहले महान गेंदबाज झूलन गोस्वामी के चेहरे पर मुस्कान है तो वहीं भारतीय कप्तान हरमनप्रीत का मन उदास है। एक तस्वीर में उन्होंने झूलन को हग किया हुआ है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए बीसीसीआई ने कैप्शन में लिखा- हंसी, आंसू और हग। झूलन गोस्वामी के आखिरी मैच से पहले हडल टॉक, अच्छी तरह से जाओ लीजेंड।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
- इंग्लैंड: टैमी ब्यूमोंट, एम्मा लैम्ब, सोफिया डंकले, एलिस कैप्सी, डेनिएल व्याट, एमी जोन्स (कप्तान और विकेटकीपर), फ्रेया केम्प, सोफी एक्लेस्टोन, चार्लोट डीन, केट क्रॉस, फ्रेया डेविस।
- भारत: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरमनप्रीत कौर (कप्तान), हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, दयालन हेमलता, झूलन गोस्वामी, रेणुका सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़।












Click it and Unblock the Notifications