IND W vs AUS W: कीचड़ में लिपटी जर्सी ने जीता फैंस का दिल, कोच गंभीर ने ठोका सलाम, 14 साल पुरानी तस्वीर वायरल
IND W vs AUS W, Jersey Viral: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त देकर फाइनल में जगह बना ली है। भारत की इस धमाकेदार जीत के बाद से ही जेमिमा रोड्रिग्स फैंस के बीच सुर्खियों में बनी हुई हैं। भारतीय पुरुष टीम के कोच गौतम गंभीर ने सेमीफाइनल जीतने पर महिला टीम को बधाई देते हुए उनके हौसलों को सलाम किया है। उन्होंने लिखा कि जब तक खेल खत्म नहीं हो जाता, तब तक उसे खत्म नहीं माना जाता।
14 साल पहले की तस्वीर हो रही वायरल (IND W vs AUS W, Jersey Viral)
महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के सेमी फाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद सोशल मीडिया पर एक खास तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर ने क्रिकेट फैंस को भावुक कर दिया है। यह तस्वीर टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर की 2011 वर्ल्ड कप फाइनल की मिट्टी से सनी जर्सी और स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स की सेमी फाइनल की कीचड़ में लिपटी जर्सी की है।

वानखेड़े स्टेडियम में गंभीर ने किया था कमाल
साल 2011 के दौरान अप्रैल में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच वर्ल्ड कप फाइनल खेला जा रहा था। शुरुआती विकेट गिरने के बाद जब देश की उम्मीदें टूटने लगी थीं, तब गौतम गंभीर ने क्रीज पर कदम रखा। उन्होंने दबाव में रहते हुए 97 रनों की जुझारू पारी खेली। उनकी जर्सी पसीने और मिट्टी से सराबोर हो गई थी। गंभीर की इस पारी ने ही 28 साल बाद भारत की वर्ल्ड कप जीत की नींव रखी थी।
अब जेमिमा ने दोहराया वही कारनामा
फैंस आज भी उस ऐतिहासिक जीत को धोनी के छक्के के साथ-साथ गंभीर की उस दागदार जर्सी के लिए भी याद करते हैं। अब 2025 में नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने 339 रन का विशाल लक्ष्य दिया। शुरुआती झटकों के बाद जब तनाव चरम पर था, तब जेमिमा रोड्रिग्स में कमाल किया। अपनी घरेलू जमीन पर उन्होंने हरमनप्रीत कौर के साथ 167 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की और भारत को जीत की ओर ले गईं।
जर्सी बयां कर रही कहानी
इस वायरल तस्वीर में गंभीर की जर्सी ने दिखाया कि जीत के लिए जूझना पड़ता है। वहीं जेमिमा की जर्सी ने साबित किया कि इतिहास रचने के लिए शांत रहते हुए भी मुकाबला किया जा सकता है। दोनों ने विपरीत परिस्थितियों को साहस और धैर्य से चुनौती दी और अपनी मेहनत से भारतीय क्रिकेट का नाम रौशन किया। अब भारतीय महिला टीम की नजरें वर्ल्ड कप का खिताब जीतने पर होगी।












Click it and Unblock the Notifications