IND vs ZIM: भारतीय टीम में एक और खिलाड़ी का डेब्यू, ज़िम्बाब्वे की बुरी तरह हुई हार
IND vs ZIM: शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ज़िम्बाब्वे दौरे पर खेलने के लिए गई हुई है। पहला टी20 मुकाबला हारने के बाद भारतीय टीम का दूसरा मुकाबला आज हरारे में हुआ। भारतीय टीम में पहले मैच के दौरान कुल तीन नए खिलाड़ी खेले थे। उनका डेब्यू देखने को मिला था।
दूसरे मैच में भी एक नया खिलाड़ी शामिल कर लिया गया है। इस तरह दो ही दिनों में चार खिलाड़ियों ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना डेब्यू किया है। शुभमन गिल ने टॉस के समय टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव करने की बात कही। टीम इंडिया ने दूसरे मुकाबले में 100 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। भारतीय टीम में साई सुदर्शन ने डेब्यू किया, उनको शुभमन गिल ने कैप प्रदान की।

LIVE Feed












Click it and Unblock the Notifications